- हरियाणवी सांग ‘गुंटिया’ 10 जुलाई को हो रहा रिलीज
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मॉलीवुड देहाती फिल्म धागड़ छोरा के बाद हरियाणवी इंडस्ट्री ने खूब नाम कमाया है। धागड़ छोरा के स्टार उत्तर कुमार के साथ शामली के गांव लिलौन निवासी मुनव्वर मंसूरी ने कई फिल्में कर बड़े परदे पर धमाल मचाया है। मुनव्वर मंसूरी की पहली फिल्म उत्तर कुमार के साथ ही आई थी जिसका नाम था डियर वर्सिज बियर। इस फिल्म में मुनव्वर मंसूरी सैंकेंड हीरो की भूमिका निभा चुके है।
डियर वर्सिज बियर में उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाने गाए हैं। उसके बाद मुनव्वर मंसूरी की फिल्म तेरी मेरी जिंदगी और क्रेजी लव बड़े परदे सिनेमा हॉल में रिलीज हुई जिनसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब मुनव्वर मंसूरी के बैक टू बैक हरियाणवी सोंग रिलीज हो रहे है।
हाल में मुनव्वर मंसूरी और नीलू तोमर का न्यू सोंग ‘गुंटिया’ 10 जुलाई को रिलीज हो रहा है। इस सोंग की शूटिंग गांव लिलौन व जसाला में हुई है। म्यूजिक जीआर म्यूजिक द्वारा दिया गया है। मुनव्वर मंसूरी की दो फिल्म सलोनी और गुड बाय बहुत जल्द बड़े परदे पर रिलीज होगी।

