जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शहर के बाबा भवानी नाथ शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर कथा वाचक रोहिणी शरण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के राजसूय यज्ञ की कथा का प्रसंग सुनाया।
मंगलवार के शामली शहर के बाबा भवानी नाथ मंदिर में कथा का शुभारंभ पंड़ित लक्ष्मण कौशिक, पंडित अनिल अचार्य, पंड़ित विकास भारद्वाज ने संयुक्त रूप से गणेश वंदना करते हुए किया। कथा वाचक रोहिणी शरण महाराज ने कहा कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने राजसूय यज्ञ में जब सेवा का नंबर आया सर्वप्रथम यज्ञ में पधारने वाले अतिथियों के चरण धोने की सेवा की।
इस प्रसंग से भगवान हम को शिक्षा देते हैं जीवन में कभी भी सेवा से पीछे नहीं रहना चाहिए। धर्म के कार्य में आगे होकर धार्मिकता का परिचय देते हुए सेवा करनी चाहिए। महाराज ने सुदामा के पावन चरित्र का वर्णन किया जिसमें कि हम सभी को श्रवण करने को प्राप्त हुआ कि भगवान ने एक अपने बहुत ही गरीब मित्र सुदामा की किस प्रकार से सेवा की सुदामा ने भगवान श्रीकृष्ण के बस के दो मुट्ठी चने खाए थे।
इस मौके पर बिट्टू कुमार, रविंदर कालखंडे, अरविंद कौशिक, गौरव कुमार, अनुराग गोयल, मनोज रोहिल्ला, मांगेराम नामदेव, पंड़ित लक्ष्मण कौशिक आदि मौजूद रहे।

