- वार्ड-13 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी उषा ने किया जनसंपर्क
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: वार्ड 13 से जिला पंचायत सदस्य पद के रालोद समर्थित प्रत्याशी उषा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज सिंह ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि उनकी जीत से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे और जीत का उद्देश्य सिर्फ क्षेत्र का विकास कराना होगा।
वार्ड 13 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी उषा देवी व उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज सिंह ने सिसाना, निवाडा, गौरीपुर, बाघू आदि गांवों में जनसंपर्क के दौरान फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत हुआ और उमडे जनसैलाब ने उन्हें हर कदम पर साथ देकर जीत दिलाने का आश्वासन दिया।
कहा कि इस क्षेत्र के लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं। जब भी वह जनता के बीच आए यहां की जनता ने हमेशा पलकों पर बैठाया है। वह इसके लिए हमेशा आभारी रहेंगे और इस क्षेत्र की जनता के सम्मान में कभी कमी नहीं आने दी जाएगी। वह क्षेत्र की जनता की सेवा करना चाहते है।
यदि जनता ने पहले की तरह अपना आशीर्वाद बनाए रखा तो यहां के विकास को पंख लगा दिए जाएंगे। उन्होंने अपील की है कि 19 अप्रैल को रालोद को मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर जोगिन्द्र, रमेश, उमेश, राकेश कुमार, विमलेश, उषा, कविता आदि मौजूद रहे।

