जनवाणी संवाददाता |
बालैनी: समाजवादी पार्टी की समर्थित प्रत्याशी वार्ड 18 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बबली देवी ने क्षेत्र में जन सम्पर्क किया और उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। साथ ही सभी से अपना आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।
वार्ड 18 से समाजवादी पार्टी की समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बबली देवी ने बरसिया, नवादा, औगटी सैदपुर, सिंघावली अहीर, दौलतपुर, दत्तनगर आदि गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों से समर्थन देने की अपील की और उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
क्षेत्र में विकास कराना चाहते हैं और जीतने के बाद क्षेत्र की हर समस्याओं का समाधान कराना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र की जनता के विश्वास को वह कभी भी कम नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कुछ लोग क्षेत्र की भोली भाली जनता को झूठे वादे दिखाकर जीत हासिल कर लेते हैं ऐसे लोगों को इस बार क्षेत्र की जनता को सबक सिखाना चाहिए।
इस मौके पर दौरान डॉक्टर सीमा यादव, पूजा देवी, मान सिंह, महिपाल यादव, विक्की, कांता देवी, दौलतराम, राहुल, सुभाष, धर्मेन्द्र, राजकुमार, हरिओम, शशि, धर्मपाल, नरेश, राजपाल, बोल चंद, प्रहलाद, मोहित, मोहम्मद अमीरुदीन, चरण सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वहीं सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने वार्ड 18 से बबली देवी पत्नी मान सिंह सिंघावली अहीर को पार्टी का समर्थन दिया है।

