- वार्ड 12 से जिला पंचायत सदस्य पद के रालोद प्रत्याशी सतीश चौधरी का गांवों में हुआ जोरदार स्वागत
मुख्य संवाददाता |
बागपत: वार्ड 12 से जिला पंचायत सदस्य पद के रालोद प्रत्याशी सतीश चौधरी ने गांवों में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों ने सतीश का भव्य स्वागत किया और जीत का आशीर्वाद दिया। सतीश ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। यहां की जनता का उन्हें अभुतपूर्व आशीर्वाद हर बार मिला है और आगे भी वह इसके आकांक्षी हैं।
वार्ड 12 से जिला पंचायत सदस्य पद के रालोद प्रत्याशी सतीश चौधरी ने खेड़की, फजल्लापुर, फैजपुर निनाना, खेड़ा हटाना, ट्योढ़ी आदि गांवों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सतीश चौधरी का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
सतीश ने घर-घर जाकर जहां समर्थन की अपील की वहीं ग्रामीणों ने भी सतीश को जीत का आशीर्वाद दिया। सतीश ने कहा कि विकास कराने में क्षेत्र में कभी वह पीछे नहीं रहे हैं। हमेशा जनता के साथ खड़े होकर काम किया है। सतीश चौधरी ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान, मजदूर, गरीब की आवाज को बुलंद करने का काम किया है।
चौधरी अजित सिंह व जयंत चौधरी किसानों की आवाज लगातार उठा रहे हैं। किसानों को बर्बाद करने वाले कानूनों को विरोध रालोद ने सबसे पहले शुरू किया था। उन्होंने कहा कि आज किसानों को एकजुट होना होगा और अपनी विरोधी सरकार को करारा जवाब भी देना होगा। इस दौरान राकेश प्रधान, आबाद प्रधान, वीरेंद्र तेजान, बिल्लू धनकड़, बबलू धनकड़, अनिल पहलवान आदि मौजूद रहे।

