Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

नवागत कप्तान ने लिया चार्ज, अपराधियों से सख्ती से निपटेंगे

  • एसएसपी को अधिकारियों ने दी बधाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिले के नवागत एसएसपी विपिन टाडा बुधवार देर शाम मेरठ पहुंचे और सर्किट हाउस में उन्होंने चार्ज लिया। सर्किट हाउस पहुंचने पर उनका पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर बातचीत में एसएसपी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ संगठित होकर अभियान चलाया जायेगा। पैंडिंग मामलों के जल्द खुलासे किये जाएंगे।
नये एसएसपी विपिन टाडा का आज पूरे दिन इंतजार होता रहा। जबकि वे शाम को करीब साढ़े सात बजे मेरठ पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर उनका अफसरों ने स्वागत किया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी टैÑफिक राघवेन्द्र मिश्रा, एसपी क्राइम अनित कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया। जनपद के पुलिस अधिकारियों से अनौपचारिक मुलाकात के बाद उन्होंने चार्ज की रस्म पूरी की। साथ ही उनके साथ कुछ देर के लिए जिले की स्थिति पर चर्चा की। बातचीत के दौरान एसएसपी ने कहा कि मेरठ में कई घटनाएं इधर हुई हैं, उन पर टीमें काम कर रही हैं। कहा कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ संगठित होकर अभियान चलाया जाएगा। बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है,

यह बात वह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पब्लिक के सहयोग से पुलिस अपराधियों से निपटने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इधर कुछ घटनाएं हुर्इं हैं। इन सभी पर काम चल रहा है। जल्द ही सभी का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में वह सख्त खिलाफ रहते हैं। ऐसे मामले आते हैं तो सख्त कार्रवाई होगी। कप्तान ने कहा कि फरियादियों के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। यदि कोई शिकायत है तो कोई भी उनको सीधे कॉल कर सकता है।

भ्रष्टाचार की शिकायत पर तीन सिपाही लाइन हाजिर

भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतों के चलते एसएसपी रोहित सजवाण तीन सिपाहियों का विकेट गिरा गए। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। जिन सिपाहियों को लाइन भेजा गया है। उनमें लोहियानगर के सिपाही योगेश मावी, बबलू चाबड़ा और विजय कुमार शामिल हैं। हालांकि बताया गया है कि चार दिन पूर्व जो कार्रवाई की गयी थी, उसी दौरान इन सिपाहियों पर भी तत्कालीन एसएसपी रोहित सजवाण ने कार्रवाई की थी, लेकिन कार्रवाई को लेकर आदेश की जानकारी इन सिपाहियों को आज हो सकी। इस कार्रवाई के सामने आने के बाद लोहिया नगर थाने के स्टाफ में हड़कंप मचा है।

आईजी ने किया निरीक्षण

आईजी नचिकेता झा ने बुधवार रात थाना लोहिया नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के लिए पहुंचने पर इंस्पेक्टर लोहिया नगर संजय पांडेय ने उनका स्वागत किया। उसके बाद निरीक्षण शुरू हुआ। निरीक्षण के दौरान आॅल इज वेल मिला। आर्डर रजिस्टर के प्रारूप को लेकर आईजी ने जरूर कुछ निर्देश दिए। कुल मिलाकर उन्हें सब कुछ सामान्य दिखा।

नये डीईओ ने संभाला चार्ज

बुधवार को नवागत डीईओ विनित कुमार ने रक्षा संपदा विभाग कार्यालय पहुंचकर चार्ज संभाला। इस दौरान निवर्तमान डीईओ हरेंद्र सिंह ने विनीत कुमार का स्वागत करते हुए गुलदस्ता भेंट किया, साथ ही हरेंद्र सिंह ने विनित कुमार को डीईओ का चार्ज सौंप दिया गया है। विनित कुमार इससे पहले ईस्टर्न कमान कोलकाता के संयुक्त निदेशक पद थे। जबकि वह आगरा में सीईओ के पद भी रह चुके हैं। इनकी गिनती विभाग के काफी तेज तर्रार अधिकारीयों में होती है।

डीईओ विनीत कुमार ने चार्ज संभालते ही कार्यालय अधीक्षक देवेंद्र सिंह व अन्य कर्मचारियों के साथ परिचय प्राप्त किया। जबकि स्टाफ ने इस अवसर पर निवर्तमान डीईओ हरेंद्र सिंह के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया था। जिसमें सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी। वहीं, निवर्तमान डीईओ हरेंद्र सिंह को मेरठ से उत्तराखंड में देहरादून सीईओ के पद पर भेजा गया है। नए डीईओ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह जल्द ही कैंट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बंगलों का निरीक्षण और दौरा करेंगे।

इसके बाद बंगलों में गैरकानूनी रूप से किए गए अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की संपत्ति पर बगैर एनओसी के गैरकानूनी अवैध कब्जादारियों को चिन्हित कर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। चार्ज लेते ही उन्होंने रक्षा संपदा के बंगलों की सुरक्षा को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया। जिससे साफ हो रहा है कि आने वाले समय में कैंट क्षेत्र के कई निर्माणों पर गाज गिरना तय है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img