Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

फिल्मों में डेब्यू करना चाहती हैं निम्रत कौर अहलूवालिया

CINEWANI

हिन्दी टेलीविजन एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ने 2017 में वेब सीरीज ‘द टैस्ट केस’ से अभिनय करियर की शुरूआत की। इसके बाद 2018 में वह एक शॉर्ट फिल्म, ‘हू सेड बॉयज कांट वियर मेकअप’ में नजर आईं। इसमें निभाए गए किरदार के लिए उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। 11 दिसंबर, 1994 को पैदा हुई निमृत कौर अहलूवालिया ने 2018 में ‘फेमिना मिस मणिपुर’ का खिताब जीता। उसके बाद जब उन्होंने ’फेमिना मिस इंडिया 2018’ में पार्टिसिपेट किया, तब बदकिस्मती से उस क्राउन को हासिल करने से चूक गर्इं। लेकिन उस कॉंटेस्ट में भी वह शीर्ष 12 में से एक थीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया। वह बी प्राक के म्यूजिक वीडियो ‘मस्तानी’ (2018) में दिखाई दीं जिसने यू टयूब पर 100 मिलियन से अधिक बार देखे जाने का कीर्तिमान अपने नाम किया।

निमृत अहलूवालिया ने कलर्स टीवी पर प्रसारित सलमान खान के होस्ट किए गए रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (2022-2023) में भाग लिया। इस शो में निम्रत ने जिस तरह से डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात करते हुए अपने एक्सपीरियंस शेयर किए, उसकी बदौलत उन्हें आॅडियंस की काफी सहानुभूति मिली थी। डिप्रेशन और एंग्जाइटी के बारे में उनका नजरिया लोगों को खूब पसंद आया था। इस रियलिटी शो में उन्हें 6 वां स्थान मिला। शो के खत्म होने तक वह घर घर में पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस बन चुकी थीं।

इन दिनों निम्रत रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 14’ (2024) में नजर आ रही हैं। इस शो के लिए निम्रत ने काफी मेहनत की है। निमृत कौर का नाम अक्सर उनके कोस्टार माहिर पांधी के साथ जुड़ता रहा है। खुद निमृत भी कई अवसरों पर जाहिर कर चुकी हैं कि वह रिलेशनशिप में हैं। उनका कहना है कि ’बतौर एक्टर हमारी जिंदगी में सब कुछ छुप नहीं सकता लेकिन हम कुछ चीजों को प्राइवेट रखना पसंद करते र्हैं और हमारे पास यह अधिकार होना ही चाहिए लेकिन बदकिस्मती से ऐसा होता नहीं है।

janwani address 6

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img