- फिर भी हजारों ने गंगा में लगाई डुबकी
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: कोरोना के चलते प्रशासन की सख्ती के कारण इसबार गंगा तट पर लगने वाला कार्तिक गंगा स्नान मेला नहीं लग पाया। फिर भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर जाकर मां भगीरथी के पवित्र जल से स्नान कर डुबकी लगाई। वहीं इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान और बच्चों का मुंडन कराया।
कोविड़ गाइड लाइन के चलते इसबार प्रशासन ने नांगल सोती में गंगा तट पर लगने वाले प्राचीन और उत्तर भारत के प्रथम गंगा स्नान मेले को नहीं लगने दिया। जिसके लिए स्थानीय पुलिस ने पहले से ही रोड मैप तैयार कर लिया था।

पुलिस प्रशासन ने मेले में दुकानदारों और श्रद्धालुओं को रोकने के लिए खानपुर तिराहे, शहजादपुर तिराहे और गंगा घट्टी मार्ग पर पिकेट बनाकर पुलिस तैनात कर दी थी। जिससे पुलिस किसी भी वाहन को गंगा तट पर नही जाने दिया। आस्था के चलते हजारों श्रद्धालु पैदल ही गंगा तट पर पहुँच गए।

जिसके बाद यहां पहुंच कर श्रद्धालुओं ने गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ दीपदान और बच्चों का मुंडन भी कराया। मेला नहीं लगने से दुकानदारों में मायूसी छाई रही । वहीं ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग खरीदारी से वंचित रहे।

