Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

स्पेशल बोर्ड बैठक में ली मनोनीत सदस्य ने शपथ

  • सड़क निर्माण समेत हाउस टैक्स आदि पर हुई चर्चा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य डा. सतीश चंद्र शर्मा को बुधवार को हुई स्पेशल बोर्ड बैठक में शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत बैठक में क्षेत्र में हाउस टैक्स, ई-छावनी पोर्टल, एंट्री व्हीकल फीस टेंडर आदि को लेकर चर्चा हुई। बैठक में ई-छावनी पोर्टल के साथ साथ कैश जमा करने पर हैंडलिंग चार्ज लिये जाने पर भी निर्णय लिया गया। बोर्ड अध्यक्ष ने क्षेत्र की सड़कों को भी जल्द से जल्द बनाये जाने की बात कही जिसमें फरवरी माह के आखिर तक यह कार्य निपटा लेने की बात अधिकारियों की ओर से कही गई।

बुधवार को कैंट बोर्ड कार्यालय में हुई स्पेशल बोर्ड बैठक की शुरूआत मनोनीत सदस्य डा. सतीश चंद्र शर्मा को शपथ दिलाने के साथ हुई। बोर्ड अध्यक्ष बिग्रेडियर अर्जुन सिंह राठौर व कैंट बोर्ड सीईओ नवेन्द्र नाथ ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके उपरांत बोर्ड बैठक में टोल व क्षेत्र के विकास संबंधित कई मामलों को रखा गया जिस पर विस्तार से चर्चा हुई।

ई-छावनी पोर्टल के साथ साथ कैश जमा किये जाने पर हैंडलिंग चार्ज वसूले जाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे बैठक में पास कर दिया गया। यहां मनोनीत सदस्य सतीश चंद्र शर्मा ने क्षेत्र के बड़े बकायदारों से टैक्स जमा कराने के लिये कहे जाने की बता कही जिससे बोर्ड की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि सभी को इस संबंध में बार बार अवगत कराया जा रहा है और टैक्स संबंधित जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान भी किया जा रहा है। इसके उपरांत टोल ठेकेदार पर बकाया राशि को लेकर चर्चा हुई। यहां बता दें कि टोल ठेकेदार पर बोर्ड के दो करोड़ रुपये बकाया थे। जिसमें उनकी कुछ राशि यहां सिक्योरिटी के तौर पर जमा है।

उसे काटकर व अन्य खर्चों को काटकर बाकी राशि वसूले जाने पर सहमति बनी। इसके अलावा यहां इस माह होने वाले टोल टेंडर की प्रक्रिया को भी रद किये जाने पर सहमति बनी। बैठक में कार्यालय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

एंट्री व्हीकल फीस बंद होने से बोर्ड को करोड़ों का नुकसान

इस माह बोर्ड की ओर से एंट्री व्हीकल फीस का ठेका किया जाना था इसके लिये टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। जिसमें टेंडर लिया गया था, लेकिन रक्षा मंत्रालय की ओर से कैंट क्षेत्र में एंट्री व्हीकल फीस पर रोक लगा दी गई है। जिससे बोर्ड को काफी नुकसान पहुंचा है।

अब तक जिसे ठेकेदार पर टोल का ठेका था। उससे बोर्ड को प्रतिदिन करीब लाखों रुपये की आमदनी थी। उस ठेकेदार का समय फरवरी माह में खत्म हो रहा था। जिसके चलते बोर्ड की ओर से नई टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी और इस बार टेंडर करीब 18 करोड़ रुपये का पास हुआ था। अब एंट्री व्हीकल फीस बंद होने से बोर्ड को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

फरवरी के अंत तक सभी सड़कों का होगा निर्माण

बैठक में इस बार सड़कों की खराब हालत को लेकर बोर्ड अध्यक्ष और नये मेंबर सतीश चंद्र शर्मा ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की हालत काफी खराब है। यहां सीईओ नवेन्द्र नाथ ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर सभी टेंडर पास हो चुके हैं। बस हॉट मिक्स प्लांट शुरू होने का इंतजार है।

यहां बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि हॉट मिक्स प्लांट संचालकों से बात की जाये और 20 फरवरी के बाद कार्य शुरू कराया जाये। जिससे क्षेत्र की सड़कों में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि एमईएस और कैंट बोर्ड एक साथ क्षेत्र की सड़कों में सुधार करे तो स्थिति काफी अच्छी होगी।

बैठक के बाद डा. सतीश चंद्र शर्मा का स्वागत

बैठक खत्म होने के बाद कैंट बोर्ड कार्यालय के बाहर मनोनीत सदस्य सतीश चंद्र शर्मा का स्वागत किया गया। ढ़ोल नगाड़ों के साथ फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर डा. सतीश चंद्र का परिवार भी उनके साथ रहा। उनके पुत्र, पुत्रवधु व बच्चे भी वहां पर पहुंचे और उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने भी उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता अमन गुप्ता समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img