Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

बच्चे का अपहरण, 10 लाख की मांगी फिरौती

  • बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चा घर से हुआ लापता

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रहा एक बच्चा गायब हो गया। परिजनों ने सोचा कि वह पतंग खेलने गया होगा, लेकिन उनके पास दोपहर बाद एक कॉल आई। जिसमें बदमाश ने फोन कर बच्चे को छोड़ने के बदले परिजनों से लाखों की फिरौती मांगी। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस फिरौती मांगने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगा कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

कंकरखेड़ा के नंगलाताशी की टेलीफोन कॉलोनी में जय सिंह अपने परिवार संग रहते हैं। जय सिंह ठेकेदारी का काम करते थे, लेकिन पिछले चार महीने से ठेकेदार लकवा ग्रस्त हैं। जिस कारण ठेकेदार बिस्तर पर ही रहते हैं। पीड़ित की पत्नी संगीता ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका नौ वर्षीय पुत्र प्रिंस बुधवार सुबह लगभग 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था।

जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्र में भी बच्चे की जानकारी जुटाई। आरोप है कि शाम लगभग सवा छह बजे उनके बड़े बेटे अभिषेक के नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। बदमाश ने फोन कर बताया कि उन्होंने उसके भाई को अपहरण कर लिया है। बदमाश ने बच्चे को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बच्चे के अपहरण की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए।

जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। अपहरण बच्चे बड़े भाई के नंबर पर दोबारा से फिरौती मांगने के लिए कॉल आई। जिसको युवक ने रिकॉर्ड कर लिया। परिजनों ने रिकॉर्डिंग पुलिस को सुनाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है। भाजपा नेता नीरज मित्तल, निशांत गर्ग, चिराग गुप्ता, गणेश अग्रवाल, ओमबीर, रोहतास और सनी श्रीवास्तव ने इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए बच्चे को बरामद करने की मांग की।

मासूम की बरामदगी को विधायक प्रत्याशियों ने घेरा थाना

थाना कंकरखेड़ा से अपहृत मासूम की बरामदगी को लेकर विधायक प्रत्याशियों ने थाने का घेराव कर दिया। मामले को तूल पकड़े देख एसपी सिटी विनीत भटनागर थाने पहुंचे और मासूम को सकुशल बरामद करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

बता दें कि मासूम के अपहृण कर फिरौती मांगने की जानकारी मिलने पर गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत अपने समर्थकों के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंची और मासूम को एक घंटे में बरामद करने की मांग की। उनके बाद भाजपा नेता नीरज मित्तल और बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा भी थाने पहुंचे और मासूम के सकुशल बरामद करने की मांग की। इसके बाद एसपी सिटी विनीत भटनागर कंकरखेड़ा थाना पहुंचे और मासूम को सकुशल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img