Wednesday, July 1, 2026
- Advertisement -

खाना बनाना ही नहीं खाना परोसना भी एक कला है

Ravivani 33


शिखा चौधरी |

जिस तरह से खाना बनाना एक कला है, उसी तरह से खाना परोसना भी एक कला है। कभी-कभी स्वादिष्ट खाना यदि सलीके से न परोसा जाए तो बेस्वाद लगता है। इसके अलावा यदि खाने की मेज को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है तो हमारी भूख और बढ़ जाती है और खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसलिए जब भी किसी को खाने पर बुलायें तो अपने खाने परोसने के ढंग को भी देख लें।

खाने की मेज को फूहड़ तरीके से न सजाए, न ही एक तरीके से मेज पर सभी कुछ सर्व कर दें। इससे खाना खाने का मजा किरकिरा हो जाता है। जरूरी नहीं है कि महंगी से महंगी क्राकरी में ही खाना परोसा जाए, तभी वह स्वाद से अच्छा लगेगा। खाना यदि साफ-सफाई एवं सही ढंग से परोसा जाए तो ज्यादा बेहतर है। खाना परोसने में यही सब देखा जाता है। खाने वाले को भी तभी स्वाद आता है।

जरा ध्यान दें कि खाना परोसने में क्या-क्या बातें याद रखें-

  • सबसे पहले खाने की मेज का आकार देख लें कि आप जिस मेज पर खाना परोस रहे हैं, उस पर खाने के सभी आइटम सही ढंग से आ सकते हैं या नहीं।
  • जितने लोग खाने पर आ रहे हैं, उनके लिए खाने की व्यवस्था एक साथ करनी है या अलग-अलग।
  • यह भी देख लें कि किस उम्र के लोगों के लिए खाने की मेज लगाई जा रही है।
  • खाना किस विधि से खिलाना है यह पहले ही सुनिश्चित कर लें। उसी तरह से सारा इंतजाम कर लें।
  • सबसे पहले खाने की मेज की साज-सज्जा का इंतजाम करें। उस पर एक सुंदर कवर डालें।
  • कवर से मिलती-जुलती या कंट्रास्ट कलर की क्रॉकरी उस पर अच्छी लगेगी। यह आप पर है कि आप उसे किस ढंग से लगाती हैं।
  • मेज पर नेपकिन जरूर रखें। वे भी इस तरह से सजाकर रखें कि खाने वाले पहले ही समझ जाए कि कितना स्वाद आने वाला है।
  • यदि आपके पास नैपकिन होल्डर नहीं है तो आप किसी कांच के गिलास में सुंदरता से नैपकिन सजा सकती हैं।
  • इसके बाद खाने की मेज पर पानी व पानी के गिलास सर्व किए जाने चाहिए। यह ध्यान रखें कि पानी के गिलास किस तरीके के होने चाहिए और कोल्ड ड्रिंक के गिलास किस तरीके के होने चाहिए।
  • फिर सलाद आदि सर्व करें। सलाद काटने के लिए डिजाइन वाले चाकू का प्रयोग करें। सलाद को प्लेट में इस तरीके से सजाएं कि देखने वाला आपकी कला को मान जाए।
  • ग्रेवी वाली सब्जियों के लिए छोटी-बड़ी कटोरियां जरूर रखें।
  • ग्रेवी वाली सब्जियों पर ऊपर से क्रीम से सजायें।
  • सब्जियों को लच्छेदार प्याज, हरा धनिया, अनार के दाने आदि से भी सजा कर परोस सकते हैं।
  • स्वीट डिश आदि परोसने के लिए छोटी-छोटी कटोरियां रखें।
  • स्वीट डिश को स्वादानुसार केसर, काजू, बादाम, किशमिश आदि से सजायें।
  • फलों को हमेशा काटकर ही सर्व करें। उन्हें साबुत सर्व न करें। हो सके तो फ्रूट चाट बनाकर सर्व करें।

janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

EIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार अवसर, आवेदन की तारीख बढ़ी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंजीनियर इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में...

Vitamin C-Rich Foods: शरीर को चाहिए भरपूर विटामिन C? इन 10 फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img