जनवाणी संवाददाता |
इंचौली: मंगलवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सचिव राजीव शर्मा ने शपथ दिलाई है। सभी ग्रामवासियों को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रमेश नागर से काफी उम्मीद है कि अब कस्तला के विकास कार्यों को पंख लग जाएंगे।

इस दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रमेश नागर ने कस्तला के ग्राम प्रधान का पद ग्रहण किया। इस मौके पर निशांत शर्मा, महताब नागर, रविंद्र प्रधान, अंकुर नागर, बिजेंद्र आदि ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को शुभकामनाएं दी।

