जनवाणी संवाददाता |
कांधला: सिन्जेंडा इंडिया लिमिटेड की किसानों गोष्ठी में अधिकारियों ने गन्ना बुआई के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। कांधला कस्बे के बिजलीघर रोड पर शुक्रवार को कबूल सैनी के फार्म हाऊस पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में सिन्जेंटा इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप वत्स ने कहा कि केपकेडिस, वर्टटाको, वोलियन फलैक्सी, कलोरिस, ऐरक्ट्रा, कीटनाशक और ग्रोत प्रमोटर गन्ना बुआई और खरपतवार के लिए लाभदायक है। उक्त दवाईयां गन्ने की अच्छी फसल की पैदावार और कीटनाशक व खरपतवार से निजात दिलाती है। कंपनी के टीएसएम कपिल त्यागी ने किसानों को बताया कि गन्ने की फसल की बुआई सहीं समय पर हो, गन्ने की बुआई टीट करने के बाद ही करे, पांच बीघा फसल की बुआई में दो किलोग्राम ड्राईकोड्रमा दवाई का प्रयोग करने से गन्ने की अच्छी पैदावार होगी। उन्होंने कहा कि ट्रैंच विधि से गन्ने की फसल को बोना चाहिए। इस दौरान तरूण सैनी, सत्तार मदनी, अमित सैनी, फिरोज, अशोक मास्टर, ईश्वर सिंह, सेवाराम, योगेंद्र सिंह नाला, तुषार सिंह सहित आदि किसान मौजूद रहे।

