Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

राशन वितरण नहीं करने की शिकायत पर पहुंचें अधिकारी

  • डीलर के यहां पहुंचकर ग्रामीणों के ब्यान दर्ज किए

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राशन डीलर द्वारा राशन वितरण नहीं करने की शिकायत के बाद नायब तहसीलदार और डीएसओ ने टीम ने के साथ गांव खेड़ीकरमू में राशन डीलर के यहां पहुंचकर जांच करते हुए ग्रामीणों के ब्यान दर्ज किए।

शामली तहसील क्षेत्र के गांव खेडीकरमू निवासी सुशील कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि गांव की ही राशन डीलर अनीता रानी उपभोक्ताओं को राशन वितरण नहीं करती है। यदि राशन मांगा जाता है तो ग्रामीणों से अभद्रता की जाती है। शिकायत की जांच के लिए मंगलवार को नायब तहसीलदार हिमांशु सावंत, डीएसओ राजेश कुमार सोनी, सप्लाई इंस्पेक्टर रजनी व मनीष कुमार वहां पहुंचे।

जहां पर उन्होंने ग्रामीणों के ब्यान दर्ज किए। ग्रामीणों ने बताया कि अनीता रानी की दुकान पर लगातार सभी को राशन दिया जाता है। कुछ ने राशन न मिलने की शिकायत भी की। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता झूठी शिकायते करने का आदी है, जो आये दिन किसी न किसी की शिकायतें करता रहता है। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान ग्रामीण सुरेश कुमार, मोनू कुमार, श्यामू, रामपाल सिंह, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार महमूद, चांदनी, अनस, रामपाल, पप्पू, संजू, तेजपाल, रामफल, मूसा, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img