जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने गोवा में लोगों की धड़कन बढ़ा दी है। पहला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पांचो संक्रमितों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लोगों से ओमिक्रॉन के डर से घबराने की अपील नहीं करते हुए सभी को 19 दिसंबर तक टीकाकरण करने की भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि हर हाल में दिसंबर से पहले तक इस अभियान को पूरा कर लिया जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री सावंत ने टीकाकरण को सबसे अहम हथियार बताया।
उन्होंने बताया कि 11 लाख की कुल आबादी में से 1.20 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लेना बाकी है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द टीका लगवा लें।
ताकि 19 दिसंबर तक राज्य में 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने आगे बताया कि गोवा ने इस साल सितंबर तक सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दे दी थी।
एमजीपी-टीएमसी गठबंधन पर निशाना
इस दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और तृणमूल कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन पर निशाना साधा।
प्रमोद सावंत ने कहा कि चुनाव पूर्व गठबंधन भले ही हुआ है, लेकिन दोनों दलों की संस्कृतियां एक दूसरे के विपरित है, क्योंकि जब दोनों पार्टियों की सांस्कृतिक पहचान की बात आती है तो उनका कोई मुकाबला नहीं है।
एमजीपी की संस्कृति कहां है और टीएमसी की पश्चिम बंगाल संस्कृति कहां है? हमें आश्चर्य है कि वे कैसे मेल खाते हैं। बता दें कि सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़णवीस की अध्यक्षता में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई थी। बैठक के बाद सीएम सावंत ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं।

