नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। गदर और गदर 2 जैसी शानदार फिल्में देने के बाद अब अनिल शर्मा एक और नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है वनवास। इस फिल्म की कहानी बहुत ही दिलचस्प होने वाली है। इसमें कर्तव्य प्यार और संघर्ष के लिए वनवास दिखाया जाएगा। इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दशहरे के शुभ अवसर पर अनिल शर्मा ने इसका एलान किया है।
निर्माताओं ने अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए कहानी को लेकर एक हिंट दिया है। बताया जा रहा है कि, इस फिल्म में राम राम गाना भी है, जो फिल्म के दिव्य माहौल को और बेहतर बनाता है। इसी के साथ कैप्शन में लिखा है- अपने ही अपनों को देते हैं वनवास।

