जनवाणी संवाददाता |
नगीना: महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कलश व शोभायात्रा पंजाबी कालोनी स्थित अग्रसेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से दोपहर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई मोहल्ला नालबंदान स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर सूक्ष्म जलपान के बाद समापन हुई। शोभा यात्रा का मार्ग में करीब एक दर्जन स्थानों पर पुष्प वर्षा, फूल मालाओं, मिष्ठान व सौंप मिश्री द्वारा स्वागत किया गया।

