जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: क्षेत्र के गांव राजा का ताजपुर स्थित राजविलास पैलेस में चल रही श्री मदभागवत कथा के सात दिवसीय कार्यक्रम के पांचवें दिवस की कथा में व्यास पीठ से आचार्य पंडित रोशन जगूड़ी ने श्रीकृष्ण के 24 अवतारों का विस्तार से वर्णन सुनाते हुए मनुष्य को सदैव धर्म के मार्ग पर चलने की सीख दी।
भागवत कथा में सत्संग के बीच श्रीकृष्ण भजनों को सुनकर भक्त भव विभोर हो गए। श्रीमद भागवत कथा के प्रसंग में आचार्य पंडित रोशन जगूड़ी ने कहा गंगा किनारे उदास बैठे व्यास जी ने जब श्री नारद मुनि से उदासी का कारण पूछा तो व्यास जी ने उत्तर दिया कि ज्ञान ओर वैराग्य के बाद भी मन में शांति नहीं है। तब नारद मुनि ने कहा कि प्रभु भक्ति व संतो की सेवा से मन को शांति मिलेगी।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर संजय शर्मा 975925908

