- सात मार्च से 17 मार्च तक लगेगा कैंप
- कैलाशवती मेमोरियल अस्पताल में आरोग्य स्किन क्लीनिक का शुभारंभ
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कैलाशवती मेमोरियल अस्पताल बिजनौर में चर्म रोग के उपचार के लिए आरोग्य स्किन क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। सात मार्च से 17 मार्च तक नि:शुल्क ओपीडी कैंप लगाया जाएगा। इन दस दिनों में चर्म रोग, गुप्त रोग एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डा. गरिमा सिंह(एमबीबीएस, एमडी) तथा साथ ही हड्डी रोग एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. गौरव सिंह (एमबीबीएस, एमएस) नि:शुल्क परामर्श सेवा प्रदान करेंगे।
चर्म रोग विशेषज्ञ डा. गरिमा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आजकल फंगल इनफेक्शन, दाद की बीमारी से काफी लोग परेशान है। खासकर गर्मी तथा बरसात में पसीने एवं गीलेपन से यह बीमारी और ज्यादा बढ़ जाती है तथा स्टेराइड वाली क्रीम लगाने से ना सिर्फ इंफेक्शन और ज्यादा फैल जाता है बल्कि त्वचा भी खराब होनी शुरू हो जाती है।
इसी प्रकार से झाइयों एवं काले धब्बों के लिए चेहरे पर भी स्टेराइड वाली क्रीम के अत्यधिक इस्तेमाल से त्वचा में नुकसान होना शुरू हो जाता है। इसीलिए किसी भी प्रकार की त्वचा बालों तथा नाखून संबंधी परेशानी के लिए बिना सलाह के कोई दवाई ना लगाएं तथा हमेशा चर्म रोग विशेषज्ञ ही सलाह लें।

