- राजकीय पशु चिकित्सालय की ओर से पशु आरोग्य शिविर मेला लगाया
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: ग्राम शाहपुर सुक्खा में राजकीय पशु चिकित्सालय की ओर से डॉक्टर निशांत कुमार के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला लगाया गया। जिसमें उप पशु चिकित्साधिकारी नजीबाबाद डा. विनोद कुमार, पशु चिकित्साधिकारी कोतवाली डा. रविंद्र कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी खुराहेड़ी डा. आलोक कुमार ने सहयोग किया।
किरतपुर में आयोजित शिविर को उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य संगीता ने किया। शिविर में कुल 346 पशुओं का पंजीकरण हुआ, जिसमें 46 पशुओं की सामान्य चिकित्सा, 86 पशुओं का कृमिनाशक दवापान, चार पशुओं की शल्य चिकित्सा, 12 मादा पशुओं का गर्भ परीक्षण , 93 पशुओं की बांझपन चिकित्सा, 17 पशुओं का कृत्रिम गर्भधान, आठ नर पशुओं का बधियाकरण, 80 पशुओं में टीकाकरण किया गया।
शिविर में पंजीकृत सभी पशु पालकों को निशुल्क दवाई वितरित की गई। शिविर में डॉक्टर विनोद कुमार, डा. निशांत, डा. आलोक कुमार एवं डा. रविंद्र ने विभाग की योजनाओं, टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी एवं अनेकों बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी।
जिला पंचायत सदस्य संगीता एवं ग्राम प्रधान सुधीर सिंह ने भी पशुपालकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पशु धन प्रसार अधिकारी नीतू सिंह, सुधीर कुमार, पैरावेट योगेंद्र कुमार, जुगनेश कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सचिन कुमार, सुभाष कुमार, जोगेंद्र सिंह व अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे।

