जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: खंड शिक्षा अधिकारी श्री ध्यान चंद्र जी की अध्यक्षता में कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी सदर पर ’हमारा आंगन- हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया गया। बता दें कि शासन द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने ब्लाॅक में ’हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव’ का आयोजन करें।
गुरूवार को खंड शिक्षा अधिकारी श्री ध्यान चंद्र की अध्यक्षता में सदर ब्लाॅक पर ’हमारा आंगन- हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में खंड विकास अधिकारी डा. नेहा शर्मा, बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी प्रविता शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, जिला समन्वयक रमेंद्र कुमार रहे। डा. नेहा शर्मा ने बताया कि उत्सव का मुख्य उद्देश है कि प्रदेश को निपुण प्रदेश के लक्ष्य से जन समुदाय को अवगत कराया जाये। उत्सव में प्राथमिक विद्यालय के स्कूल रेडीनेस प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापक तथा आंगनवाडी कार्यकत्रियो में प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा (बाल वाटिका) तथा कक्षा 1,2 एवं 3 के लिए निर्धारित अधिगम लक्ष्यों एवं उनको प्राप्त करने संबंधित प्रवधि, स्कूल रेडी ने सारे कार्यक्रम की उपलब्धियों को जन समुदाय से अवगत कराने, आयु वर्ग 3 से 6 वर्ष के बच्चों को एक्टिविटी कलेंडर, प्री स्कूल किट तथा कहानियों की किताब के माध्यम से बुनियादी शिक्षा के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए समन्वय स्थापित कर निपुण प्रदेश बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

