- कोरोना संक्रमण के चलते पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन किया जा रहासैनीटाइज का कार्य
जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: शिवालिकनगर नगर पालिक परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के दिशा निर्देश पर कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते नगर पालिका क्षेत्र में सैनीटाइज करने का कार्य प्रतिदिन टीम द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिए नगर पालिका टैंकर से व मोटर स्प्रे पेटियों की मदद से क्षेत्र में सैनिटाइज का कार्य करवाया जा रहा है।
भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी व व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई ने कहा कि पहले चरण में पूरे नगर पालिका क्षेत्र को सैनिटाइज कराने का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में भी कई वार्डों को सेनिटाइज करवा दिया गया है और जो वार्ड रह गए हैं।
उन्हें भी जल्द ही आने वाले दो-तीन दिन में सेनिटाइज करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में जहां कहीं पर भी कोरोना केस की पुष्टि होती है टीम को जैसे ही सूचना मिलती है नगरपालिका कर्मचारीयों की मदद से तत्काल ही सैनिटाइज आस-पास के घरों को करवा दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि टीम द्वारा लगातार क्षेत्र वासियों को जागरुक करने का कार्य भी किया जा रहा है और सभी क्षेत्र वासियों से आग्रह किया जा रहा है कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।
सभासद रीना तोमर ने कहा कि टीम लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही है। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के निर्देश पर सैनिटाइजर के साथ-साथ प्रतिदिन हर एक वार्ड में साफ सफाई का कार्य भी प्रगति पर है। साथ ही कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव का कार्य भी नगर पालिका क्षेत्र में शुरू करा दिया गया है।
हमारा लक्ष्य है हमारा नगर पालिका क्षेत्र स्वच्छ ,सुंदर व सुरक्षित रहे इसके लिए टीम लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए टीम को आवश्य सूचना करें। हमारी टीम हमेशा क्षेत्र वासियों की मदद के लिए तैयार है।
टीम के चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, अरुण पंडित, राजेश बालियान, सोनू सैनी व नगरपालिका टीम लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही है।

