- ब्लड वालिंटियर्स हरिद्वार की और से रक्तदान शिविर का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: कोरोना काल में पीड़ित मरीजो की मदद करने में जुटे ब्लड वालिंटियर्स हरिद्वार की और से रक्तदान शिविर का आयोजन कर 96 यूनिट रक्त एकत्र ब्लड बैंक को सौंपा गया।गीत गोविंद बेंकट हाॅल में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में शहर के युवा रक्तदान करने पहुंचे।
ब्लड बैंक की टीम ने प्रभारी डा.रविन्द्र चैहान की देखरेख में रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग किया। टीम ब्लड वालंटियर हरिद्वार से अनिल अरोड़ा, विक्रम गुलाटी, मयंक छाबड़ा, लक्ष्य नारंग, कामना तनेजा, शेखर सतीजा, मनीष लखानी, ऋषि सचदेवा, सचिन बेनीवाल, अंकित नेगी, तुषार गाबा के कुशल निर्देशन में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमे 96 यूनिट रक्त एकत्र हुआ व लगभग 75 लोगो का डाटा उपलब्ध हुआ जो निकट भविष्य में प्लाज़्मा डोनर के रूप में कोरोना संक्रमण से लड़ने में सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर ब्लड वालिंटियर ऋषि सचेदवा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। सामान्य दिनों की अपेक्षा कोरोना काल में रक्त की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ब्लड वाॅलिंटियर्स टीम लगातार कोरोना पीड़ितो की मदद कर रही है।
इस दौरान सिद्धान्त सचदेवा, सूर्यांश मित्तल, संजीत सचदेवा, सिमरन आदि का महत्पूर्ण योगदान रहा। इस शिविर के आयोजन में नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने रक्तदान कर आमजन को प्रेरित किया जिनमें प्रमुख रूप से हिमानी मेहता, अंजू सचदेवा, मोनिका सैनी, मुकेश कौशिक, प्रवीण कुमार कुमार, परमानंद पोपली, सुनील अरोड़ा, राजन खन्ना, विपिन गुप्ता, आशीष झा, अंकुर राणा, पार्थ अग्रवाल आदी का रहा। ब्लड बैंक की टीम में दिनेश लखेड़ा, महावीर चौहान, राखी जितवाण, रजनी चौधरी, रैना नैय्यर, नवीन बिंजोला, सतीश ठाकुर, केएम जोसफ, बेबी आदि शामिल रहे।

