जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: गौरक्षा समिति उत्तर प्रदेश ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गौवंशों की हालत पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बिजनौर जिले की सभी तहसील के क्षेत्र में बेसहारा गौवंशों की जनसंख्या इतनी अधिक हो गई है। सड़क पर चलते वाहनों से प्रतिदिन गौवंशों की मृत्यु हो रही है और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी गौवंश सुरक्षित स्थान पर नही पहुंचाई जा रही है। संपूर्ण जिले की सभी तहसील में जितने भी चारागाह व खलियान की भूमि है। उनको पूर्ण रुप से कब्जा मुक्त कराकर उन्हे गौवंश के लिए चारा व गऊशाली का व्यवस्था कराई जाए और जितनी भी गौवंश की बीमारी एवं दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है उन्हे रोड के किनारे गिरा दिया जाता है।
जिससे राहगीरों को आने जाने क वक्त दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। उनको दबाने की व्यवस्था कराई जाए।

