Monday, June 8, 2026
- Advertisement -

नाला निर्माण को लेकर बवाल: पथराव व फायरिंग, पुलिस पर पत्थरों से हमला

  • बवाल में दर्जनभर से अधिक लोग हुए घायल, भारी संख्या में पुलिस फोर्स किया तैनात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सरधना के पिठलोकर गांव में नाला निर्माण को लेकर बवाल हो गया। नाला निर्माण कराने पहुंची तहसील टीम की एक पक्ष ने विरोध कर दिया। जिसको लेकर दो गुट में बटे गांव के लोगों में जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व पुलिस फोर्स पर भी खूब पथराव किया गया। करीब तीन घंटे तक बलवाइयों ने बवाल काटा।

आसपास थानों की फोर्स पहुंची और बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। बवाल में करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी देहात व एडीएम भी मौके पर पहुंचे।

पिठलोकर गांव में नाला निर्माण को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर कई बार बवाल भी हो चुका है। ग्राम प्रधान पक्ष नाला निर्माण कराना चाहता है, जबकि पूर्व प्रधान फारुक पक्ष इसका विरोध करता है। गुरुवार को तहसील टीम यहां पाइप दबवाने गई थी। जिसका एक पक्ष ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।

11 10 e1605842572689

दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सैंकड़ों की भीड़ में पथराव शुरू हो गया। लोगों ने अपने मकानों की छत से पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जमकर फायरिंग भी की गई।

सूचना पर पहुंची एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ आरपी शाही व इंस्पेक्टर बिजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। मगर बलवाई बाज नहीं आए। उन्होंने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं एसडीएम के साथ अभद्रता कर दी। पत्थर बरसते देख एक बार को पुलिस पीछे हट गई। करीब तीन घंटे तक लोगों ने बवाल काटा। बाद में आसपास थानों की फोर्स बुलाई गई।

पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। झगड़े में सदाकत, मेहराज, शाहना, मुनासिब आदि समेत दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले को लेकर मौके पर तनाव बना हुआ है। जिसको देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। देर शाम एसपी देहात अविनाश पाण्डेय व एडीएम भी पिठलोकर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

पहले भी हो चुका है बवाल

पिठलोकर गांव में नाला निर्माण का विवाद कई वर्षों से चला आ रहा है। मगर प्रशासन इसका समाधान नहीं निकाल पा रहा है। इससे पहले भी नाले को लेकर कई बार बवाल हो चुका है। करीब एक वर्ष पूर्व भी इन्हीं एसडीएम की मौजूदगी में जमकर पथराव हुआ था। जबकि संघर्ष कई बार हो चुका है। अधिकारियों की ढिलाई का नतीजा यह रहा कि गुरुवार को फिर से बवाल हो गया।

पहली घटना से भी नहीं ली सीख

पिठलोकर में नाला निर्माण को लेकर इससे पहले भी एसडीएम व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बवाल हो चुका है। इससे पहले हुई घटनाओं से भी प्रशासन ने कोई सीख नहीं ली। तहसील टीम और चंद पुलिसकर्मी भेज दिए गए। जो भीड़ को संभाल नहीं पाए। जब तक आसपास थानों का फोर्स पहुंचा, बलवाई अपना काम कर चुके थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img