Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी के बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि नेता अपना भाषण देने के दौरान गड़बड़ कर बैठता है। जब उसके भाषण से तथ्य गलत निकलता है तो उसकी सोशल मीडिया पर काफी खिंचाई होती है। अब इस कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम भी जुड़ गया है। चंद्रगुप्त के खिलाफ युद्ध में सिकंदर की हार के दावे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है।

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिंदुत्व झूठे इतिहास की फैक्ट्री है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य और सिकंदर के बीच कोई युद्ध नहीं हुआ। ये एक और उदाहरण हमारे सामने है कि क्यों हमें अच्छे शिक्षा प्रणाली की जरूरत है।

अशोक और चंद्रगुप्त को महान नहीं बताया, सिंकदर जो चद्रगुप्त से हारा था, उसे महान बता दिया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि भारत की सीमाएं पाकिस्तान, बांग्लादेश और इससे भी विस्तृत भूभाग भारत का हिस्सा था। लेकिन समय के अनुरूप हम अपनी एकता को बनाए नहीं रख पाए।

उन्होंने कहा कि बर्बर जातियों ने हमलाकर हमारी संपदा को तोड़ा, लूटा और बर्बाद किया। लेकिन इतिहासकारों ने अशोक और चंद्रगुप्त को महान नहीं बताया। सिंकदर जो चद्रगुप्त से हारा था, उसे महान बता दिया। उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि अपनी मूल्यों को समझें।

समाजवादी पार्टी पर भी साधा निशाना

लखनऊ में आयोजित सामाजिक सम्मेलन के दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग अब बंटवारे का मुद्दा उठा रहे हैं, वे तालिबान के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अब विभाजन के बारे में बोल रहे हैं वे एक तरह से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं।

जैसे ही तालिबान दोबारा अफगानिस्तान में उभरा, कई लोग इनके समर्थन में आ गए। जब कड़ी कार्रवाई की गई तो उनके सुर नरम पड़े। आगे सीएम योगी ने कहा कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि कैसे तालिबान ने बामियान में बुद्ध की मूर्तियों को ध्वस्त किया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img