जनवाणी सवांददाता |
गागलहेड़ी: गडोला के जंगल मे गुलदार के देखे जाने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची वन विभाग टीम व स्थानीय पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। जिसके बाद जंगल में गुलदार को कैद करने के लिए पिंजरा लगाया गया।
शनिवार सुबह आभा गडोला, नथोडी गांव के जंगल मे खेत मे काम कर रहे किसानों ने गुलदार को गन्ने के खेत मे जाते देखा तो किसान भाग कर गांव की और चले गए जहां गांव में जाकर बताया तो ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। गुलदार के देखे जाने की खबर आग की तरह पूरे जिले में फैल गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम व गागलहेड़ी पुलिस मौके पर पहुँची।
काफी समय जंगल मे टीम ने गुलदार को ढूंढने का प्रयास किया। जिसके बाद गन्ने के खेत के पास ही एक पिंजरा लगाया गया, पिंजरे को पुराली से ढक दिया गया। वही वन विभाग की टीम ने आसपास के गांव में अलौसमेन्ट के जरिए लोगो को अंधेरे में जंगल मे ना जाने की अपील भी की।
आसपास के खेतों की गीली मिट्टी पर गुलदार के पंजो के निशान भी दिखाई दिए है। जिससे यह बताया जा रहा है कि गुलदार एक ही है। वह विभाग की तीन टीमें अलग अलग दिशाओ में गुलदार की तलाश में जुटी हुई है। वही आपको बता दे कि तीन दिन पहले थाना फतेहपुर के बुड्ढ़ाखेड़ा पुंडीर के जंगल में नील गाय को गुलदार ने खा लिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने शावक को लाठी डंडो से पिट पीटकर मोत के घाट उतार दिया था।
इस घटना के बाद थाना फतेहपुर में दो दर्जन के करीब ग्रामीणों में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था। दो दिन पहले बुड्ढ़ाखेड़ा के जंगल मे वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर एक मादा गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया था लेकिन अभी भी एक गुलदार व एक शावक वन विभाग की टीम की पकड़ से दूर थे।
जिसके बाद लगातार दो दिन से शावक की तलाश में टीम बुड्ढ़ाखेड़ा गांव के जंगल में सर्च अभियान चलाए हुए थी। लेकिन शनिवार की सुबह थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गडोला के जंगल मे गुलदार के देखे जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीमें गुलदार को खोजने में लगी।
थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने आसपास के गांव में मंदिर मस्जिदों में अलौसमेन्ट के जरिए लोगो को घरों में रहने की अपील की। वही सहारनपुर रेंज क्षेत्राधिकारी उमेश शर्मा ने बताया कि एहतियातन खेत के पास पिंजरा लगा दिया गया है गुलदार के पंजो के निशान का मिलान भी कराया गया है। इस तरह के पंजो के निशान जंगली बिल्ली के भी होते है।

