Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

दौराला सीएचसी में मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

  • मरीजों के कमरों में लगाए गए एसी, दंत सुविधा के लिए मशीनें भी हुई उपलब्ध

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर अब दौराला सीएचसी में भी मरीजों को सभी सुविधा मिलेगी। हाईवे पर होने के कारण स्वास्थ्य विभाग सीएचसी दौराला पर विशेष ध्यान दे रहा है। कांवड़ यात्रा शुरू होने में कुछ ही समय बचा है, ऐसे में सीएचसी को सभी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इन सुविधाओं से सीएचसी से जुड़े गांवों, कस्बों के मरीजों को महंगे अस्पतालों के भारी भरकम बिलों से छूटकारा मिलेगा।

सीएचसी दौराला के चिकित्सक अधीक्षक डा. सचिन मलिक ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के कमरों में एसी लगे होते हैं। साथ ही सभी सुविधाएं प्रदान की जाती है, लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में महंगे बिल मध्यम वर्ग व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग वहन नहीं कर पाते। मरीजों को सीएचसी में बेहतर उपचार मिले और सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार और भी प्रयासरत हैं।

दौराला सीएचसी के सभी कमरों को एसी से लैस किया गया है। साथ ही अभी तक सीएचसी दौराला में दंत रोगियों के उपचार के लिए मशीन नहीं थी, लेकिन अब मशीन आने से दंत रोगियों को सीएचसी में ही सुविधा मिल रही हैं। इसके अलावा मरीजों के तीमरदारों के लिए बाहर एलईडी लगाई गई है, ताकि वह अपना समय काट सके। सीएचसी में पहले से ही अल्ट्रासाउंड, एक्सरे की सुविधा है।

67 ने कराई नसबंदी, जिले में सीएचसी रही अव्वल

मार्च से लेकर जून तक हुई नसबंदी के मामले में सीएचसी दौराला जिले में अव्वल रही। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हालांकि, अभी भी पुरुष नसबंदी को लेकर जागरूक नहीं हो पा रहे है। सीएचसी दौराला जिले में नसबंदी के मामले में अव्वल रही। एक मार्च माह से लेकर छह जून तक 67 की नसबंदी की गई, जिनमें छह पुरुष भी रहे। डा. ज्योति के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को 27 महिलाओं ने नसबंदी कराई जो एक दिन का बड़ा रिकॉर्ड है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img