Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

पॉप गायिका अलीशा अरोड़ा के गीतों पर झूमे लोग

  • पंजाबी समाज का गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में भव्य लोहड़ी महोत्सव का किया गया आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शनिवार को पंजाबी समाज मेरठ (रजि.) के तत्वावधान में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, वेस्ट एंड रोड, मेरठ कैंट पर भव्य लोहड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया। मशहूर पंजाबी पॉप गायिका अलीशा अरोड़ा की लाइव प्रस्तुति पर सभी ने मंत्रमुग्ध होकर ढोल नगाड़े के साथ डांस किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सरदार मंजिन्दर सिंह सिरसा रहे। उद्घाटन महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया। साथ में सहारनपुर के विधायक राजीव गुम्बर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सतीश साहनी, निशांत परुथी अध्यक्ष, पंजाबी समाज महासमिति उत्तर प्रदेश, सरदार जगदीप सिंह काहलो महासचिव, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सरदार जसमेन सिंह नोनी सचिव, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सरदार अविनाश सिंह अलग, डा. रोहित अरोड़ा, डा. विजय कुमार बिंद्रा, डा. अनिल अरोड़ा, बबीता खन्ना पार्षद, अनुराधा गुलाटी पार्षद, अभिनव अरोड़ा पार्षद, प्रवीण अरोड़ा पार्षद शामिल रहे। दीप प्रज्ज्वलन निर्मल रामदास, डा. नीता अरोड़ा, सपना आहूजा, प्रीति मल्होत्रा ने किया।

17 7

लोहड़ी पूजन सरदारनी अमरजीत कौर सलवान व सरदार इंद्रजीत सिंह सलवान ने किया। कार्यक्रम संचालन डा. एसके सूरी व नीरज नारंग ने किया। इस अवसर पर मशहूर पंजाबी पॉप गायिका अलीशा अरोड़ा ने लाइव बैंड पर बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी, जिस पर सभी को मंत्रमुग्ध होकर ढोल नगाड़े के साथ डांस किया। अलीशा अरोड़ा ने छल्ला, जुगनी, सावन में लग गई आग, जदों वी आंदी है लोहड़ी, कमली, नित खैर मंगा आदि गाने प्रस्तुत किए। समाज के संस्थापक विपिन सोढ़ी, अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह गुप्ता, उपाध्यक्ष नीरज नारंग, महासचिव अमोल गंभीर, सयुक्त सचिव मुकेश तनेजा, कोषाध्यक्ष मनोज सपरा व कवि मनमोहन भल्ला ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में डा. संजय गांधी, सरदार रणदीप सिंह नय्यर, सरदार देवेन्द्रपाल सेठी, लव खुराना, सरदार संदीप सिंह मोखा, पंकज वाधवा, संजय कुकरेजा, राजीव वाधवा, सुनील अरोड़ा, संजीव सरीन, सुनील अरोड़ा पाली, सुरेश सज्जनहार, राज कुमार तनेजा, मन मोहन रामदास, सोमनाथ घई, विजय भोला, बाल कृष्ण त्रिखा, चंद्र मेहरा, सरदार अमरजीत सिंह नय्यर, सुषमा गुलाटी, अशोक तनेजा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, स्वादिष्ट भोजन का प्रबंध रहा। कार्यक्रम के दौरान कई उपहार लक्की ड्रॉ के माध्यम से वितरित किए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img