Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

यूपी वालो इतने नाशुक्रे मत बनो

यूपी वालो, कुछ तो शर्म करो। तुम बैठे देख रहे हो और योगी जी की फिल्म पिट रही है। और ऐसी-वैसी नहीं पिट रही है, बाक्स आफिस पर बुरी तरह से पिट रही है। इतनी बुरी तरह पिट रही है कि सुनते हैं कि पहले हफ्ते के बाद, सिनेमाघर में सिर्फ छ: दर्शक पहुंचे। ये तो अच्छी बात नहीं है। यही हाल रहा तो योगी जी की कहानी–अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी, बचे हुए थियेटरों से भी उतर जाएगी। अजेय नाम के बावजूद, फिल्म फ्लाप ही हो जाएगी और योगी जी की अनकही कहानी, अनदेखी ही रह जाएगी; यह तो अच्छी बात नहीं है। कहां तो योगी जी यूपी में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकार्ड बनाने के लिए जोर लगा रहे हैं और कहां तुम अपनी गांठ से चार पैसे खर्च कर के, तीन घंटे की फिल्म देखने में भी नखरे कर रहे हो। यूपी वालो तुमसे ये उम्मीद नहीं थी।

यूपी वालो, इतने नाशुक्रे भी मत बनो। यह मत भूलो कि योगी ने तुम्हारे के लिए क्या-क्या नहीं किया है? योगी ने तुम्हें क्या-क्या नहीं दिया है? हुए होंगे पहले भी मुख्यमंत्री। पर क्या किसी मुख्यमंत्री ने, योगी जी के राज ने तुम्हें जो दिया है, उसका छोटा सा हिस्सा भी दिया था? पहले के किसी सीएम ने ऐसा बुलडोजर राज दिया था, जैसे योगी जी दिया है? पहले तो बुलडोजर का नाम तक पब्लिक ने नहीं सुना था, देखने की तो बात ही छोड़ दो। राजधानी की सड़कों पर, जुलूसों में, चुनावी रैलियों में और विजय जुलूसों में चलता बुलडोजर किसी ने नहीं देखा होगा। और घरों, दूकानों, झोंपड़ियों पर चलता बुलडोजर, तो हर्गिज नहीं।

और योगी ने जो हिंदू राज दिया है, वैसा हिंदू राज पहले किसी ने दिया था क्या? अब्दुल की चूड़ी को इतना टाइट तो कल्याण सिंह भी नहीं कर पाए थे, जितना योगी जी ने किया है। कोई चूं तक नहीं कर सकता। और योगी जी ने राम राज दिया है, वह! रामलला अयोध्या में लौटे हैं तो योगी जी के राज में। माना कि मोदी जी की उंगली पकड़ कर आए हैं, पर उन्हें खोजकर लाए तो योगी जी ही हैं। और मोदी जी मंदिर तक उंगली पकड़ कर रामलला को लाए होंगे, पर अक्खा यूपी में राम राज्य तो योगी जी ही लाए हैं। ऐसा-वैसा नहीं, शंबूक वध तक का राज राज्य। ‘ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी’ की ताड़ना वाला राज राज्य। राम मंदिर के बीस-बीस कोस तक मस्जिद नहीं बनने देने वाला और हर पुरानी मस्जिद में मंदिर खोजने निकालने वाला राम राज्य। महीना भर, कांवड़िया राज चलाने वाला राम राज्य। ठाकुर राज वाला राम राज्य। क्या इतना सब देने के बाद भी योगी की फिल्म पिट जाएगी और तुम कुछ नहीं करोगे!
पब्लिक नाशुक्री सही, भगवा सेनाएं भी तो हैं। क्या भगवा सेनाएं एक फिल्म को हिट नहीं करा सकतीं? क्या भगवा सेनाएं पब्लिक को घेर-बटोर कर सिनेमाहाल तक नहीं पहुंचा सकतीं। क्या मोदी जी खुद फिल्म प्रमोट नहीं करेंगे तो, क्या भगवा सेनाएं एक भगवाधारी की कहानी को पिट जाने देंगी? तो क्या भगवा सेनाओं के रहते हुए भी, भगवा जीवनियां फ्लॉप ही होती रहेंगी? अजेय की स्टोरी को कम से कम बुरी तरह फ्लाप होने से बचाना चाहिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img