Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

पांच करोड़ का मीट नष्ट करने को डीएम से मांगी अनुमति

  • डीएम से आधा दर्जन विभागों के अधिकारियों को शामिल कराने की गुहार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/खरखौदा: पूर्व मंत्री के अलफहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में अवैध तरीके से रखे पांच करोड़ के मीट में सड़ांध आने लगी है। खुले मीट को नष्ट कराने के लिए पुलिस ने आधा दर्जन विभागों के अधिकारियों की टीम गठित करने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। ताकि खुले मीट से क्षेत्र में बीमारी न पनप सके।

15 2

पूर्व मंत्री हाजी याकूब की अल्लीपुर स्थित अलफहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में चार दिन पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस के साथ छापा मारा था। जिसमें करीब 24 टन मीट पैकिंग तथा 60 टन मीट खुला मिला था। भीषण गर्मी के चलते खुले मिले 60 टन मीट में दुर्गंध उठने लगी है। जिसके चलते क्षेत्र में भयानक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं, छापेमारी के दौरान मौके से पुलिस 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

तब थाना प्रभारी की ओर पूर्व मंत्री हाजी याकूब दो बेटे इमरान, फिरोज व मंत्री की पत्नी शमजिदा सहित 14 लोगों के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें पकड़े गए 10 लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। शनिवार पुलिस ने डीएम के. बालाजी से एसडीएम, पशुपालन, चिकित्सा, प्रदूषण सहित आधा दर्जन विभागों की टीम गठित कर खुले मीट को शीघ्र निस्तारण कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया ताकि क्षेत्र में बीमारी न फैल सके।

शक गोमांस का भी

याकूब कुरैशी की फैक्ट्री से मिले मीट में क्या गोमांस भी शामिल था। इसकी संभावना भी जताई जा रही है। प्रशासन ने जांच के लिये जो सैम्पल भेजा है उससे तस्वीर साफ हो जाएगी कि मीट किसका था। वहीं एमडीए के द्वारा फ्रीजर और चिलर को जो सील किया गया है उससे रखा मीट खराब होना शुरु हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि उनको जानकारी मिली है कि मीट में दुर्गंध आने से खड़ा होना मुश्किल हो गया है।

पूर्व मंत्री हाजी याकूब के दामाद की मौत

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के दामाद शादाब की हार्टअटैक से मौत हो गई है। तीन दिन पहले याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारा था। जहां पर अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी।
पुलिस का कहना है कि याकूब कुरैशी और उसकी पत्नी साजिदा बेगम बेटे इमरान व फिरोज समेत 14 लोग नामजद है। मुकदमे में दामाद का नाम नहीं है।

याकूब के दामाद की मौत की जानकारी लगने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई है ताकि किसी बात को लेकर कोई उन्माद न बने। बताया गया है कि याकूब के दामाद शादाब शुक्रवार रात देहरादून गए थे। वहीं पर उन्हें अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई है। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की फैक्टरी में पांच करोड़ रुपये का मीट पकड़ा गया था। पुलिस ने इस मामले में हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी, बेटे इमरान और फिरोज समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने फैक्टरी से 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img