Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

कैंट में घर मरम्मत की नहीं लेनी होगी अनुमति

  • डीईओ हरेंद्र सिंह ने सीईओ का कार्यभार संभालते ही पत्रकारवार्ता में दी जानकारी
  • एक दर्जन से अधिक कार्य करा सकेंगे बिना अनुमति के
  • जनता से किया जायेगा सीधा संवाद, नहीं होगा भ्रष्टाचार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट वासियों को घर के अंदर मरम्मत, फर्स, खिड़की दरवाजे लगवाने समेत दर्जनों कार्य कराने के लिये कैंट बोर्ड से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। बरसात से पहले लोग अपने घरों की छतों को सही करा सकेंगे। बशर्ते नियमों के आधार पर वह यह सभी कार्य कराएं। यह बातें कैंट बोर्ड के कार्यवाहक सीईओ व रक्षा संपदा अधिकारी हरेन्द्र सिंह ने कही। वह यहां कैंट बोर्ड कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

सीईओ हरेन्द्र सिंह ने चार्ज संभालते ही क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिये पहला कदम उठाया है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए जानकारी दी कि वर्ष 2019 में ही कैंट एक्ट के तहत एक आदेश दिया जा चुका था कि क्षेत्र के लोगों को छोटे छोटे कार्य जैसे एक कमरे में दीवार लगाने, फर्स कराने, दीवार की मरम्मत कराने, बाउंड्री वॉल रिपेयर कराने, छत सही कराने समेत आदि कार्य के लिये कैंट बोर्ड की अनुमति नहीं लेनी होगी, लेकिन यहां क्षेत्रवासी अभी तक इस बात से अनजान है।

उन्होंने बताया कि अब क्षेत्रवासियों को इन सभी कार्य के लिये बोर्ड के चक्कर नहीं लगाने होंगे वह बिना किसी अधिकारिक अनुमति के यह कार्य करा सकेंगे। इसके लिये उन्हें सभी नियमों का भी ध्यान रखना होगा। अगर इससे अधिक कार्य या कोई इसके अलावा निर्माण करता है तो इसकी जांच भी की जायेगी और उसके खिलाफ सीलिंग की भी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान उनके साथ यहां कार्यालय अधीक्षक एमए जफर भी मौजूद रहे जिन्होंने सभी नियमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जायेगा और कैंट बोर्ड की ओर से शाइन बोर्ड के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी जायेगी कि वह क्या क्या कार्य करा सकते हैं और क्या क्या कार्य नहीं करा सकते। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसी से भी संबंधित कोई शिकायत हो तो उसकी जानकारी सीधे सीईओ को दे सकते हैं।

खुलेगा गांधी बाग का दूसरा गेट

डीईओ ने सीईओ का कार्यभार संभालते ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सर्वोपरि मानते हुए उन्हें दूर करना शुरू किया है। उन्होंने अब गांधी बाग के मॉल रोड की ओर वाले द्वार को भी शनिवार सुबह से ही खोलने की अनुमति दे दी है। यह द्वार सुबह 5 से 7 बजे के लिये खोला जायेगा।

02 1

यहां माल रोड पर कोई वाहन खड़ा नहीं होने दिया जायेगा। यहां आने वाले पार्र्किंग व्हीलर क्लब में कर सकेंगे। मुख्य मार्ग पर रैपिड का कार्य चलने के कारण लोगों को समस्याएं आ रही थी। अब यह गेट खुलने से लोगों की समस्याएं दूर होंगीं।

ज्योति कुमार होंगे कैंट बोर्ड के सीईओ

कैंट बोर्ड के अगले सीईओ ज्योति कुमार होंगे। इस संबंध में मुख्यालय से एक पत्र कैंट बोर्ड कार्यालय में प्राप्त हुआ है। हालांकि जब तक ज्योति कुमार यहां पद भार ग्रहण नहीं करते तब तक यहां डीईओ हरेन्द्र सिंह कैंट बोर्ड सीईओ का अतिरिक्त चार्ज संभाले रहेंगे। यह जानकारी कैंट बोर्ड के कार्यालय अधीक्षक व प्रवक्ता एमए जफर ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक पत्र कैंट बोर्ड कार्यालय में प्राप्त हो गया है। ज्योति कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिविल सर्विसेज के भारतीय रक्षा संपदा सेवा संवर्ग के एक अधिकारी हैं और महानिदेशक रक्षा संपदा सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करते हैं। ज्योति कुमार वर्तमान में जालंधर छावनी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

जन कल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता

सीईओ हरेन्द्र सिंह ने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियांवयन करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगा। यहां भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों की स्थिति को सुधारा जायेगा। पेयजल से संबंधित समस्याओं को दूर किया जायेगा। जहां कहीं लिकेज आदि की समस्या है उसे ठीक कराया जायेगा।

फंड की उपलब्धता के लिये यहां के सांसद विधायकों से मिलकर वार्ता की जायेगी और जरूरत पड़ी तो मुख्यालय में अधिकारियों से मिलकर कैंट बोर्ड की समस्याओं को उनके सामने रखा जायेगा। सड़क निर्माण नहीं हो सके तो कोशिश की जायेगी कि सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाये कम से कम गड्ढ़ों को भरा जाये। कैंट की आय बढ़ाने के लिये जो भी प्रयास किये जा सकेंगे वह किये जाएंगे। क्षेत्र के खराब वाटर एटीएम को भी जांच पड़ताल के बाद सही कराया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img