Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Vastu Tips: घर में मकड़ी का जाला लगना होता है शुभ \अशुभ? यहां जानें इसकी पूरी जानकारी

Vastu Tips: सनातन धर्म में लोग वास्तु के नियमों का अधिक पालन करते हैं। वास्तु हमारी जिंदगी के लिए बहुत महत्व देता है। लोग अक्सर अपना घर बनवाते समय वास्तु के नियम से डिजाइन करते हैं। साथ ही घर की साफ—सफाई का भी अधिक ध्यान रखते हैं। लेकिन कुछ लोग बारीक चीजों पर ध्यान नहीं देते। जिस कारण कभी कभी घर की खुशहाली नहीं बन पाती है। दरअसल, हम घर को तो साफ रखते हैं लेकिन छत,घर के कोने पर लगे मकड़ी के जालों को नजरअंदाज कर देते हें।

वहीं, घर में लगे जाले कुछ लोग अच्छा मानते हैं तो कही उनको अ​शुभ कहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मकड़ी के जालों को लेकर कुछ नियम हैं, जैसे घर के अलग-अलग हिस्सों में मकड़ी का जाला लगने से अलग-अलग समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर घर में मकडी का जाल होने से क्या क्या समस्या हो सकती है।

मकड़ी के जालों का महत्व?

वास्तु के अनुसार, मकड़ी के जाले नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन जालों में नकारात्मक ऊर्जा जमा होती है, जिससे घर में तनाव, चिंता और अशांति का माहौल बनता है। कुछ लोगों का मानना है कि मकड़ी के जाले घर में धन-हानि का कारण बनते हैं।

ऐसा माना जाता है कि ये जाले लक्ष्मी को घर से दूर करते हैं, जिससे आर्थिक तंगी हो सकती है। मकड़ी के जालों से स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इन जालों में धूल और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे एलर्जी और श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

बेडरूम में नहीं होने चाहिए

वास्तु के अनुसार बेडरूम में मकड़ी के जाला लगने से परिवार के लोगों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इतना ही नहीं बेडरूम में जाला होने से पति-पत्नी के बीच हमेशा अनबन की स्थिति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

घर के कोने में नहीं हों

वास्तु के मुताबिक लंबे समय से घर के कोनों में मकड़ी का जाला लगने से धन हानि की समस्या हो सकती है।

मंदिर में जाला

अक्सर लोग घर के मंदिर में ध्यान नहीं देते हैं। अगर आपके घर के मंदिर में मकड़ी का जाला लगा हुआ है वास्तु के अनुसार ये दुर्भाग्य का कारण हो सकता है। इसलिए मंदिर का और मंदिर में मौजूद भगवान की तस्वीरों के साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।

रसोई में ना हो मकड़ी का जाला

किचन में मकड़ी का जाला लगना बहुत आम बात है, पर इसकी साफ सफाई पर लोगों को खास ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार किचन में मकड़ी का जाला लगने से परिवार लोग बीमार पड़ सकते हैं।

कुछ अचूक उपाय

घर को नियमित रूप से साफ करना सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। मकड़ी के जालों को झाड़ू से साफ करें और उन्हें कूड़ेदान में फेंक दें। अगर घर में मकड़ी के जाले हैं तो नकारात्मक ऊर्जा संचार होना बहुत आम बात है, इसको दूर करने के लिए दीपक या धूप जलाएं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकड़ी के जालों को अशुभ माना जाता है। इन जालों से नकारात्मक ऊर्जा, धन-हानि और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, घर को नियमित रूप से साफ करना और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना महत्वपूर्ण है।स

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img