Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले यूपी का कनेक्टिविटी बहुत खराब थी। कानून व्यवस्था बहुत खराब थी, लेकिन योगी जी ने यूपी की तस्वीर बदल दी।

12:50 PM, 16-JUL-2022
यूपी नए संकल्पों को लेकर अब तेज गति से दौड़ने के लिए तैयार हो चुका है: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी नए संकल्पों को लेकर अब तेज गति से दौड़ने के लिए तैयार हो चुका है। यही सबका साथ है, सबका विकास है। कोई पीछे न छूटे, सब मिलकर काम करें, इसी दिशा में डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। यूपी के छोटे-छोटे जिले हवाई सेवा से जुड़ें, इसके लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है।

12:45 PM, 16-JUL-2022
पुरानी सोच को पीछे छोड़कर, हम एक नए तरीके से आगे बढ़ रहे हैं: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब माना जाता था कि यातायात के आधुनिक साधनों पर पहला अधिकार सिर्फ बड़े-बड़े शहरों का ही है। लेकिन अब सरकार भी बदली है, मिजाज भी बदला है। ये मोदी है, ये योगी है। पुरानी सोच को पीछे छोड़कर, हम एक नए तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।

12:42 PM, 16-JUL-2022
ये एक्सप्रेसवे पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा।

12:39 PM, 16-JUL-2022
पहले यूपी की कनेक्टिविटी बहुत खराब थी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं दशकों से उत्तर प्रदेश आता-जाता रहा हूं, यूपी के आशीर्वाद से पिछले 8 साल से देश के प्रधानसेवक के रूप में कार्य करने का आप सबने जिम्मा दिया है। लेकिन मैंने हमेशा देखा कि अगर यूपी में दो महत्वपूर्ण चीजें जोड़ दी जाएं, तो उत्तर प्रदेश चुनौतियों को चुनौती देने की बहुत बड़ी ताकत के साथ खड़ा हो जाएगा। पहला मुद्दा था- यहां की खराब कानून व्यवस्था, पहले यहां क्या हाल था ये आप जानते हैं। दूसरा, हर प्रकार से खराब कनेक्टिविटी।

12:33 PM, 16-JUL-2022
बुंदेलखंड की धरती को एक्सप्रेस-वे का तोहफा मिला है: पीएम
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए लोगों को बधाई दी। जिस धरती ने अनगिनत सूरवीर पैदा किए, जहां के खून में भारत भक्ति बहती है, जहां के बेटे-बेटियों के पराक्रम और परिश्रम ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है, उस बुंदेलखंड की धरती को आज एक्सप्रेसवे का उपहार देते हुए, उत्तर प्रदेश का सांसद होने के नाते मुझे बहुत खुशी हो रही है।

12:31 PM, 16-JUL-2022
‘बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उत्तरप्रदेश और बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम प्रदान करेगा’
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उत्तरप्रदेश और बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम प्रदान करेगा। कोरोना महामारी के बावजूद समयबद्ध ढंग से एस कार्यक्रम को करते हुए 28 माह के अंदर 296 किमी. लंबे इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण बहुत महत्वपूर्ण है।

12:26 PM, 16-JUL-2022
कोरोना के बावजूद 28 महीने में तैयार हुआ एक्सप्रेस-वे
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कोरोना के बावजूद 28 महीने में एक्सप्रेस-वे तैयार हुआ। बुलंदेलखंड को विकास और जनसुविधाएं मिल रहीं हैं। हर गरीब को ग्रामीण आवासीय अभिलेख उपलब्ध कराए। जालौन के लोगों को शत-प्रतिशत घरौनी मिली।

12:21 PM, 16-JUL-2022
पीएम मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन के कैथरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे 14,850 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है।

12:13 PM, 16-JUL-2022
आज बुलंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन: सीएम
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बुलंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। बुलंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने जा रहा है। विकास के एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने जा रहा है। बुलंदेलखंडवासियों को बधाई। एक्सप्रेस-वे बुलंदेलखंड के विकास की धुरी बनेगा।

12:09 PM, 16-JUL-2022
पानी की हर बूंद रहेगी संरक्षित
एक्सप्रेसवे पर हर 500 मीटर पर वाटर हार्वेस्टिंग के लिए रिवर्स बोरिंग की गई है। बारिश का पानी पक्की नालियों से 15 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े तथा तीन मीटर गहरी हौज (टंकी) में जाएगा। यहां से 50-50 फीट गहराई में रिवर्स बोरिंग से पानी भूगर्भ में समा जाएगा।

11:50 AM, 16-JUL-2022
बांदा के लोग यहां से एक्सप्रेसवे पर पहुंचेंगे
बांदा जिले के 28 गांवों को छूता हुआ करीब 80 किमी के एरिया से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। यहां के लोग महोखर, मवई, हथौड़ा और बिसंडा से एक्सप्रेसवे पर आसानी से पहुंच सकते हैं। इन जगहों पर टोल मार्ग बनाया गया है।

11:24 AM, 16-JUL-2022
जालौन पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालौन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी कुछ देर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे।

11:19 AM, 16-JUL-2022
अभी कई छोटे-छोटे काम अधूरे
इसके अलावा पहले, दूसरे, पांचवें और छठे पैकेज के बीच-बीच में साइड रोड, टेस्टिंग सहित अन्य कई छोटे-छोटे काम अधूरे हैं। इन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपीडा के प्रोजेक्ट सहायक अभियंता एसके यादव का कहना है कि सीओडी आने के बाद ही टैक्स पड़ेगा। उनका कहना है इसमें अभी कम से कम 6 से 8 महीने लग सकते हैं।

11:08 AM, 16-JUL-2022
सीओडी आने के बाद ही भरना पड़ेगा टैक्स
एक्सप्रेसवे को 50-50 किमी की लंबाई के हिसाब से छह पैकेज में बांटा गया है। तीन और चार पैकेज का एक्सप्रेस पूरी तरह से कंप्लीट है। इसे सीओडी घोषित कर दिया गया है।

10:59 AM, 16-JUL-2022
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छह महीने मुफ्त में भरिए फर्राटा
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। छह महीने तक टोल के लिए लोगों को जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। 7766 करोड़ से बने एक्सप्रेसवे पर कई जगहों पर टेस्टिंग, पेंटिंग व फ्लाईओवर के कुछ काम अधूरे हैं। इसके चलते कामर्शियल ऑपरेशन डेट (सीओडी) की घोषणा नहीं की गई है। इन कामों के पूरा होने में अभी कम से कम 6 महीने का समय और लग जाएगा। इसके बाद सीओडी आएगी, तब कहीं जाकर टोल टैक्स लगने की शुरूआत होगी। करीब 296.07 किमी लंबे एक्सप्रेसवे में 13 टोल प्लाजा पड़ेंगे, एक रुपये प्रति किमी टोल टैक्स लिया जाएगा। इस तरह लगभग तीन सौ किमी कार से टैक्स लिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img