Wednesday, September 30, 2026
- Advertisement -

गृहमंत्री के घर धरना देने जा रहे APP विधायकों को पुलिस ने पकड़ा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और आम आदमी पार्टी के बीच आज एक बार फिर से टकराव होती दिख रही है। दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के कई विधायकों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों को गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने विधायक ऋतुराज, राघव चड्ढा, कुलदीप कुमार और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन विधायकों को हिरासत में लिया गया है। ये विधायक बिना इजाजत गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि वे बीजेपी की अगुवाई में चल रहे दिल्ली के नगर निगमों में 2457 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे।

आम आदमी पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह पर बरसते हुए कहा है कि गृहमंत्री और उनकी पुलिस भले ही उन्हें जेल में डाल दे, लेकिन उनकी आवाज को दबा नहीं सकती है।

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि गृहमंत्री अमित शाह उनके विधायकों को आवाज उठाने नहीं दे रहे हैं। ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने विधायक ऋतुराज को गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें एलजी अनिल बैजल से मिलने जाना था। सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह अब किसी को आवाज भी उठाने नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच फिर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इससे पहले किसानों के भारत बंद के दिन भी आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर लिया है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने आप के इन आरोपों को खारिज किया था।

इधर दिल्ली पुलिस ने विधायक ऋतुराज की गिरफ्तारी से इनकार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक विधायक ऋतुराज को थाने लाया गया था उनकी मूवमेंट जानने के लिए। पुलिस ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली थी कि वो नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन के लिए जाने वाले थे जहां 144 धारा लागू है।

थाने में विधायक से आधे घंटे बातचीत हुई फिर उनको जाने दिया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे न तो हिरासत में हैं और न ही गिरफ्तार। वह जहां जाना चाहें जाएं, लेकिन जहां इजाजत नहीं है वहां न जाएं।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें विधायक चड्ढा ने आज गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन’ की इजाजत मांगी थी।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि NDMC ने फंड का दुरुपयोग किया है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर धरना प्रदर्शन करने वाले थे। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि गृहमंत्री के घर के बाहर किसी तरह के धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सौरभ हत्याकांड: साहिल और मुस्कान दोषी करार, 15 दिन बाद सुनाया जाएगा सजा पर फैसला

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: चर्चित सौरभ हत्याकांड में बुधवार को...

करण जौहर की ‘कॉफी विद करण’ की आखिरी चुस्की, फाइनल सीजन का किया ऐलान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

New Rule: अक्टूबर से बदलेंगे LPG से UPI तक के ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना शुरू होने...
spot_imgspot_img