- महानगर में फिलहाल बेहतर स्थिति में चल रहा है प्रदूषण
- हालांकि जयभीम नगर में हवाएं अब भी है जहरीली
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: मौसम में अचानक बदलाव होने से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। हालांकि गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गर्मी का प्रकोप कम नही होने के कारण लोगों को गर्मी से झुलसने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन फिलहाल के मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो उससे जग जाहिर हो रहा है कि प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी आई है, लेकिन अब भी महानगर के जयभीम नगर में प्रदूषण की स्थिति खराब बनी हुई है।
वहां की आबोहवा निरंतर प्रदूषण को खराब कर रही है। जिसके चलते लोग इस इलाके में परेशानी महसूस कर रहे हैं। अप्रैल के महीने में जिस तरह से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदूषण की स्थिति भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच रही है, लेकिन गुरुवार की रात अचानक तेज हवाओं के साथ शहर के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बूंदाबांदी ने प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार जरूर कर दिया है।
क्योंकि वेस्ट यूपी के जनपदों में जहां प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। वहीं, मेरठ में भी हल्का प्रदूषण का स्तर ठीक होता दिखा है। क्योकि अब महानगर में प्रदूषण का स्तर 170 चल रहा है। जोकि सामान्य स्थिति में प्रदूषण का स्तर 100 होता है, लेकिन 170 भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए बेहतर और अच्छा है। मेरठ के जयभीम नगर इलाके में जरूर प्रदूषण की स्थिति खराब देखी गई है, लेकिन यहां स्थिति में थोड़ा स्थिति ज्यादा खराब है। जयभीम नगर में 216 प्रदूषण का स्तर है।
पारा पहुंचा 37 डिग्री के पार, गर्मी बढ़ी
गर्मी का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। हालांकि दिन और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। राजकीय मौसम वैधशाला पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्स्यिस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 46 एवं न्यूनतम आर्द्रता 23 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह शांत और शाम को चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंका गया। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि गर्मी का प्रकोप बढेÞगा।

