Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

कहीं सपना बनकर न रह जाये मल्टीलेवल पार्किंग

  • कई बार अधिकारियों के सामने रखी समस्या, लेकिन अभी तक नहीं हुए समाधान
  • मल्टीलेवल पार्किंग न होने से सराफा समेत तमाम बाजारों को भारी नुकसान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मल्टीलेवल पार्किंग पूरे शहर की जरूरत है, इसे लेकर शहर के व्यापारी पिछले 20 साल से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह मांग पूरी नहीं हो पा रही है। अब एक बार फिर इसे लेकर व्यापारियों ने मुद्दा उठाया है, लेकिन उनकी इन मांग पर कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। अभी तक नगर निगम परिसर में ही मल्टीलेवल पार्किंग के लिये अधिकारियों की ओर से सर्वे तक नहीं किया गया है। उधर, व्यापारी पार्किंग के न होने के कारण लगातार नुकसान उठाते आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनका यह सपना केवल सपना बनकर ही रह जायेगा।

मल्टीलेवल पार्किंग की मांग पिछले 20 सालों से भी अधिक समय से चली आ रही है, लेकिन यह शहर के लोगों का दुर्भाग्य ही है कि आज तक नगर निगम पार्किंग स्थल नहीं तलाश पाया है। कुछ स्थान चिह्नित हुए तो उन्हें लेकर कोई न कोई विवाद खड़ा हो गया। पिछले कुछ महीनों में मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर काफी उठापठक देखने को मिल रही है, लेकिन इसका कार्य फिर भी आगे नहीं बढ़ सका।

नगर निगम ने पार्किंग को लेकर कई प्रस्ताव बनाये। जिसमें टाउन हॉल का भी जिक्र रहा, लेकिन इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद व्यापारियों की ओर से नगर निगम परिसर में ही बैंक के पास की जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण की बात आगे बढ़ी, लेकिन यहां भी अभी तक सर्वे नहीं हो पाया है। जबकि अभी हाल ही में व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने इसे लेकर अधिकारियों से मुलाकात की थी।

व्यापारी खुद भी मल्टीलेवल पार्किंग के लिये कई स्थान चिह्नित करा चुके हैं, लेकिन उनके सुझाव पर कोई कार्य नहीं हो सकता। शहर में घंटाघर के पास ही गुदड़ी बाजार, वैली बाजार, सराफा बाजार, कोटला बाजार समेत तमाम बड़े बाजार है। जहां काफी लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं, लेकिन तंग गलियों के कारण वह अपने बड़े वाहन अंदर नहीं ले जा पाते, जिसके कारण यहां जाम लगता है।

इसलिये यहां पार्किंग की सख्त आवश्यकता है, लेकिन इस पर कोई कार्य होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं, इस संबंध में सहायक नगरायुक्त इंद्र विजय का कहना है कि मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर कई बार योजना बनी, लेकिन उस पर कार्य नहीं हो पाया। टाउन होल को चिह्नित किया गया था, लेकिन यहां विवाद खड़ा हो गया। उसके बाद नगर निगम परिसर में ही मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर सुझाव आया, लेकिन यहां अभी तक योजना आगे नहीं बढ़ पाई है। जल्द ही इसका कोई न कोई समाधान निकल जायेगा।

कई सालों से कर रहे प्रयास

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि पिछले कई सालों से वह खुद मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर प्रयास कर रहे हैं। जबकि यह मांग पिछले 20 सालों से चली आ रही है। मेरठ का सराफा बाजार काफी बड़ा बाजार है। यहां अन्य जिलों व प्रदेशों से भी लोग खरीदारी करने आते हैं, लेकिन पार्किंग न होने के कारण समस्या अधिक रहती है। जिससे व्यापार चौपट हो रहा है। अभी 10 दिन पूर्व ही अधिकारियों के सामने नगर निगम में चिह्नित स्थल का सर्वे कराये जाने की मांग की है।

बिना आंदोलन नहीं बनेगी बात

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विष्णुदत्त पाराशर ने कहा कि व्यापारी अब अपनी मांग पूरी न होने पर हताश हो चुके हैं और वह आंदोलन के मूंड में है। शहर की कई समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा जाता है, लेकिन उन पर समय से कार्य नहीं होता और मांगे बरसों तक अधूरी पड़ी रहती हैं। अगर व्यापारियों की समस्याएं दूर नहीं हुई तो मजबूरन व्यापारियों को अब आंदोलन का रास्ता इख्तियार करना होगा। जिसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img