- बजरंग दल ने आधा दर्जन रेंस्टोरेंट को सूचीबद्ध करते हुए कोतवाल को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे पर अश्लीलता फैलाने के विरोध में नगर के आधा दर्जन रेस्टोरेंंट को सूचीबद्ध करते हुए कोतवाल को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि इन रेस्टोरेंट में वैलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता फैलाई जा रही है। उन्होंने कोतवाल से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
बजरंग दल के नगर संयोजक सत्यम रस्तोगी के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकतार्ओं ने कोतवाल को वैलेंटाइन डे पर नगर के रेस्टोरेंट्स पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि प्रेम के नाम पर फरवरी के दूसरे सप्ताह में अश्लीलता चरम पर है।
नवयुवक प्रेमी वैलेंटाइन डे के नाम पर युवतियों को रेस्टोरेंट ले जाते हैं। वंहा उनके साथ अश्लीलता की जाती है। कुछ रेस्टोरेंट स्वामी दिन भर नवयुगल प्रेमी जोड़ों को बैठाए रहते हैं। महक कैफे, अंश कैफे, ग्रील मास्टर, पिज्जा बाइट, शिव शक्ति आदि रेस्टोरेंट पर दिन भर प्रेमी युगल की भीड़ लगी रहती है। रेस्टोरेंट स्वामी उनके बैठने तक की व्यवस्था करते हैं। प्रेमी जोड़े दिन भर घर से गायब रह कर रेस्टोरेंट पर बैठे रहते हैं।
नगर के रेस्टोरेंट माहौल को खराब करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस मामले को कोतवाल से गंभीरता से लेकर जांच कर कार्यवाही की मांग की। चेताया यदि सूचीबद्ध रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो बजरंग दल अपने स्तर से लड़ाई लड़ेगा।
ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, जितेन्द्र कुमार, उज्जवल रस्तोगी, तुषार कौशिक, देव शर्मा, विशाल ठाकुर, कार्तिक भारद्वाज, ऋतिक, आकाश कुमार, लव कुमार, विनीत चौधरी आदि शामिल रहे।

