Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

‘आदिपुरुष’ के जयघोष तैयारी शुरू, दुर्गाष्टमी पर अयोध्या में होगी रिलीज़

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनी ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ की लागत का रिकॉर्ड अगले चार महीनों में ही टूटने वाला है। निर्देशक ओम राउत की भगवान पराक्रमी राम पर बनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘आदिपुरुष’ न सिर्फ अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म बनने जा रही है बल्कि भारतीय सिनेमा में भी लागत का एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ से दोगुने स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज होने को तैयार हो रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रचार का शारदीय नवरात्रि के पहले दिन प्रस्तावित कार्यक्रम अब पांच दिन आगे खिसक गया है। राम की नगरी अयोध्या में यह जयघोष अब दुर्गाष्टमी के दिन यानी 3 अक्तूबर को होगा और इसके लिए हैदराबाद से लेकर मुंबई और लखनऊ तक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ को 2डी, 3डी, 3डी आईमैक्स आदि फॉर्मेट में एक साथ दर्जनभर से अधिक भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म को हिंदी और तेलुगू में बनाया गया है। इसके अलावा फिल्म को भारत की दूसरी भाषाओं जैसे तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बांग्ला औऱ उड़िया में भी डब करने की तैयारी चल रही है।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ को अंग्रेजी, चीनी, भासा (थाईलैंड की भाषा), कोरियाई, जापानी व अन्य ऐसी भाषाओं में भी डब किया जाना प्रस्तावित है, जहां भारतीय फिल्मों व भारतीय संस्कृति का प्रताप पहले से फैला हुआ है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रचार का काम इसी महीने 27 सितंबर को धर्मनगरी अयोध्या से शुरू होने वाला था, लेकिन प्रभास के दिल्ली में दशहरा के दिन रावण वध करने की मंशा को देखते हुए इसे अब अयोध्या में 3 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा।

3 अक्टूबर सोमवार को दुर्गाष्टमी व्रत है और माना जाता है कि इसी दिन भगवान राम को रावण वध के लिए देवी का वरदान मिला था। 5 अक्टूबर बुधवार को दशहरा है और इस दिन फिल्म ‘आदिपुरुष’ के नायक प्रभास और फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं कृति सैनन दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाले रावण वध में मौजूद रहने को सहमति दे चुके हैं। सब कुछ प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार रहा हो तो अयोध्या में दुर्गा अष्टमी की पूजा करने के बाद प्रभास वहां से दिल्ली आएंगे। अक्तूबर महीने में ही 24 तारीख को दिवाली है और राजा राम के लंका जीतकर अयोध्या आगमन के इस दिन के लिए भी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की टीम कुछ दिव्य कार्यक्रम करने की रूपरेखा बना रही है।

निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए सिनेमाघरों की बुकिंग पर काम शुरू होने की जानकारी ‘अमर उजाला’ आपको पहले ही दे चुका है। इस फिल्म को दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी है। ये फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है और रिलीज होने पर ये हिंदी में बनी देश की सबसे महंगी फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लेगी। अभी तक फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ करीब 410 करोड़ रुपये की लागत से रिलीज होने वाली हिंदी की सबसे महंगी फिल्म है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img