Saturday, June 27, 2026
- Advertisement -

स्कॉर्पियो कार लूटने को की थी राजकुमार की हत्या

  • पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर किया खुलासा
  • स्कॉर्पियो लूटने के बाद अन्य घटना को देना था अंजाम

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: ऊन में मिल रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि उन्हें लूटपाट की घटना को अंजाम देना था जिसके लिए उन्हें वाहन की आवश्यकता था इसलिए हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक अन्य कार, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए हैं। वहीं घटना का मास्टरमाइंड प्रदीप उर्फ टीनू समेत दो आरोपी अभी फरार हैं।झिंझाना थाने की ऊन चौकी क्षेत्र में ऊन मिल रोड पर स्कार्पियो गाडी के चालक राजकुमार हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया।

झिंझाना निवासी राजकुमार शर्मा का गोली लगा शव उसकी स्कार्पियो गाडी के पास गन्ने के खेत में मिला था। मृतक राजकुमार के भाई रामकुमार ने प्रदीप उर्फ टीनू पुत्र रामफल निवासी दरगाहपुर व रोहित पुत्र धर्मवीर निवासी ताना को नामजद करते हुए उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दीपक उर्फ लीला पुत्र ओमपाल निवासी जिवाना बागपत और रोहित पुत्र धर्मवीर निवासी ताना तथा सैंट्रो कार मालिक निरंकार को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी रोहित पुत्र धर्मवीर ने बताया कि एक दिसंबर की रात में प्रदीप उर्फ टीनू, सचिन उर्फ जोंटी पुत्र शेलेंद्र निवासी दरगाहपुर, दीपक उर्फ लीला पुत्र ओमपाल निवासी जिवाना बागपत और रोहित ने स्कार्पियो गाडी को लूटने के इरादे से राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

क्योंकि उन्हें लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना था जिसके लिए गाडी की जरूरत थी। राजकुमार की हत्या करने के बाद निरंकार पुत्र सुरेन्द्र निवासी गांव ताना हाल निवासी दरगाहपुर ने हमें अपनी सैंट्रो गाडी में बैठाकर सुरक्षित जगह ले जाकर छोड़ दिया था। थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया राजकुमार हत्याकांड को चार आरोपियों प्रदीप उर्फ टीनू, सचिन उर्फ जोंटी, दीपक उर्फ लीला व रोहित ने गाडी लूटने के इरादे से घटना को अंजाम दिया था।

जिसके बाद निरंकार चारो को अपनी कार में छोड़कर आया था। घटना में प्रयुक्त की गई कार व तमंचा ओर दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। पकड़े गये तीनों आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। वंही फरार चल रहे घटना के मास्टरमाइंड प्रदीप व सचिन की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज जायेगा।

भाजपा नेता का बड़ा भाई है मास्टरमाइंड

राजकुमार हत्याकांड का मास्टरमाइंड प्रदीप उर्फ टीनू पुत्र रामफल निवासी दरगाहपुर है जो अपने साथी सचिन के साथ फरार चल रहा है। घटना में शामिल दीपक उर्फ लीला निवासी जिवाना बागपत प्रदीप का साला है जिस पर बागपत व शामली जनपद में संगीन धाराओं में 8 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं मास्टरमाइंड प्रदीप उर्फ टीनू भाजपा के गढ़ीपुख्ता मंडल के महामंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर के कार चालक रीनू का बड़ा भाई है।

लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

दो वर्ष पूर्व राजकुमार हत्याकांड के मास्टरमाइंड प्रदीप उर्फ टीनू पर मेरठ करनाल हाईवे पर टपराना में ढाबे पर अपने साथियों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष की लाईसेंसी बंदूक द्वारा फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। जिससे ढाबे पर हड़कंप मच गया था। ढाबा संचालक द्वारा तत्कालीन एसपी देवरंजन को फोन द्वारा घटना की सूचना दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ढाबे से कार सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कराया था।

सावन हत्याकांड के फरार सगे भाई गिरफ्तार

गांव पांथुपुरा में प्रेम प्रसंग के चलते हुई प्रेमी सावन पुत्र नरेश की हत्या में पुलिस ने फरार दोनों सगे भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका निशा के परिजनों ने षडयंत्र के तहत सावन को अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर शव को बोरे में डालकर बाइक से यमुना में फेंक दिया था।

पुलिस ने मृतक प्रेमी सावन के पिता नरेश की तहरीर के आधार पर पडोसी धीरसिंह, प्रेमिका निशा, मां कम्पोस, भाई पंकज व अरुण के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने सावन का शव यमुना से बरामद कर प्रेमिका निशा, माता कम्पोस, पिता धीरसिंह को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार की सुबह को पुलिस ने फरार चल रहे प्रेमिका के भाइयों अरुण व बाल अपचारी पंकज को बिडोली म्यान कस्बा से घटना मे प्रयुक्त की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img