Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल पर कक्षा पांच की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

  • पीड़िता के परिजनों ने जनकपुरी थाना पहुंचकर किया हंगामा
  • आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज जेल भेजा गया

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनकपुरी थाना क्षेत्र में स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा कक्षा पांच की छात्रा से छेड़छाड़ किए जाने को लेकर हंगामा हो गया। छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागकर थाने में पहुंच गया। उसके पीछे लोग भी जनकपुरी थाना पहुंच गए।

हंगामा कर रहे लोगों को मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया।पुलिस ने पीड़िता के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

घटनाक्रम के तहत जनकपुरी थानाक्षेत्र निवासी बालिका घर के पास ही संचालित स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। इसीलिए आज छात्रा के परिजन स्कूल पहुंच गए। भीड़ को देखकर आरोपी जनकपुरी थाना में पहुंच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img