Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा गिरफ्तार, पत्नी यास्मीन ने कराया मामला दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ उनकी पत्नी ने मामला दर्ज कराया था। प्रोड्यूसर पर 19 अक्टूबर को अंधेरी वेस्ट स्थित रेजिडेंशियल अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया में पत्नी के पैरों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है। प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा की पत्नी का नाम यास्मीन बताया जा रहा है।

फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में हैं। उनकी पत्नी का आरोप है कि प्रोड्यूसर ने उनपर गाड़ी चढ़ाई। मामला पुलिस तक पहुंचा। गुरुवार को कमल किशोर मिश्रा को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई। फिर प्रोड्यूसर को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। प्रोड्यूसर पर 19 अक्टूबर को अंधेरी वेस्ट स्थित रेजिडेंशियल अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया में पत्नी के पैरों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है। कमल किशोर मिश्रा के गाड़ी चढ़ाने के बाद उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई। पुलिस पूछताछ में प्रोड्यूसर ने अपनी सफाई में क्या कुछ कहा, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

yasmin

कमल किशोर मिश्रा की पत्नी ने बताया था कि वे 19 अक्टूबर को पति के घर गई थीं। तब वहां उन्होंने कमल किशोर मिश्रा को गाड़ी में किसी दूसरी महिला संग रोमांस करते देखा था। पति को दूसरी महिला संग रंगे हाथ पकड़ने के बाद उन्होंने प्रोड्यूसर को बातचीत के लिए गाड़ी से बाहर आने को कहा।

पूरी घटना को बताते हुए प्रोड्यूसर की पत्नी ने कहा- पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही मैंने गाड़ी का शीशा खटखटाया और शीशा नीचे करने को कहा। मैंने कहा कि मुझे कुछ बात करनी है। लेकिन कमल किशोर मिश्रा ने मेरी एक नहीं सुनी और गाड़ी मोड़ कर भागने लगे। मैंने गाड़ी को रोकने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी और मुझ पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना की वजह से मेरे सिर में काफी चोट आई है। प्रोड्यूसर की पत्नी का नाम यास्मीन बताया जा रहा है।

पति के जान से मारने की कोशिश करने के बाद यास्मीन के पैरों और सिर में चोट आई है। मीडिया से बातचीत में प्रोड्यूसर की पत्नी ने दावा किया कि कमल किशोर मिश्रा नई लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाता है। उन्हें शॉपिंग कराता है। अपनी आलीशान लाइफ और दौलत के बारे में उन्हें बताता है ताकि वो इंप्रेस हो। पत्नी ने दावा किया कि कमल किशोर ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img