Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

महापंचायत के लिए कई गांवों में जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: कैराना कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर गुर्जर समाज की महापंचायत के ऐलान के बाद पंचायत को सफल बनाने के लिए गुर्जर समाज के लोगों ने आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर बड़ी संख्या में पहुंचने का आहवान किया।

कैराना कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा और एसआई अंजू प्रकरण को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा में पंचायत कर कैराना कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा को दोबारा से कैराना कोतवाली का चार्ज दिए जाने को लेकर रोष फैल गया था। गुर्जर समाज के लोगों ने पंचायत कर कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा को बर्खास्त किए जाने की मांग की थी।

कोतवाल को बर्खास्त नहीं करने पर 13 दिसंबर को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में महापंचायत का ऐलान किया था। महापंचायत को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को गंगेरू ग्राम प्रधान संजीव चौधरी, डुंडूखेड़ा प्रधान राजपाल सिंह और पूर्व प्रधान तेजपाल पप्पू ने क्षेत्र के गांव खेड़ा कुरतान, गढ़ी रक्खा, गढ़ी रामकौर, इस्सोपुरटील और तीतरवाड़ा सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर समाज के लोगों से महापंचायत को सफल बनाने का अह्वान किया।

सरकारी विभाग में जातिवाद समाज के लिए हानिकारक

शामली: उत्तर प्रदेश जाट महासभा शामली की एक पंचायत प्रधान इंदपाल सिंह सभासद के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह निर्वाल व संचालन सतपाल पहलवान ने किया। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि किसी भी सरकारी विभाग की कार्यप्रणाली में जातिवाद का हस्तक्षेप राष्ट्र के लिए हानिकारक होता है। इसलिए शामली के कैराना, कांधला क्षेत्र के जाति विशेष के किसान भाई अपने बच्चों का सरकारी विभाग की कार्यप्रणाली में पक्ष लेकर अपने आप को हानि न पहुंचाएं।

इस मौके पर संजय पूनिया, रामपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, देवेंद्र प्रधान, जगमेर सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, सहदेव सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्टेट में सौंपा। इस मौके पर भारत भूषण, राजेंद्र पंवार, मुकेश कुमार, उपेंद्र सिंह, सुखीराम, लखमीचंद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img