- मंडलायुक्त ने स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: मंडलायुक्त लोकेश एम ने निर्देश दिए कि स्पोर्टस स्टेडियम में बन रहे सिंथेटिक एथलेटिक रनिंग ट्रेक का बच्चों द्वारा प्रयोग करने के बाद गुणवत्ता को देखते हुए ही पूरा भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था शीघ्रता से कार्य पूरा करे और कार्य पूर्ण होने के उपरान्त मैदान से सारा मलबा और अनावश्यक सामग्री हटवाकर मैदान साफ करके देना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेडियम की चारदीवारी के पास उगी घास, झाड़ी आदि को भी साफ कराया जाए। मैदान को मिट्टी डालकर समतल किया जाए जिससे जलभराव न हो।
उन्होंने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिए कि ट्रैक के अलावा बाकी के मैदान को भी पूर्ण रूप से प्रयोग करने लायक किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानक और काय की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेंगा। एक हफ्ते बाद उनके द्वारा दौबार निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया जाएगा।
लोकेश एम ने आज डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में बन रही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के 400 मी0 (08 लेन) के सैन्थेटिक एथलेटिक रनिंग ट्रेक का औचक निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एथेलेटिक रनिंग ट्रेक की गुणवत्ता अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

