जनवाणी संवाददाता |
नगीना: पुरानी रंजिश के चलते गांव में से अपने घर वापस जा रहे एक व्यक्ति पर रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजनों उसे चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

