Saturday, June 20, 2026
- Advertisement -

रोहित पर भारी पड़े राहुल

  • नाबाद 60 रन की पारी खेली, पंजाब ने मुंबई को नौ विकेट से रौंदा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट से हराकर सत्र की दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 60 रन का योगदान दिया और गेल ने नाबाद 43 रन बनाए। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा की 63 रन की पारी के बाद मुंबई इंडियन्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शुक्रवार को यहां आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 131 रन बना सकी।

रोहित ने शुरु में संभलकर खेलने के बाद 52 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 27 गेंद में 33 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स के लिए मोहम्मद शमी और सत्र का पहला मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने एक समान चार ओवर में 21 रन देकर दो-दो विकेट चटकाये।

दीपक हुड्डा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिए। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया। मुंबई के बल्लेबाज शुरूआती ओवरों में रन बनाने के लिए जूझते दिखे। खराब लय में चल रहे दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक एक बार नाकाम रहे और तीन रन बनाकर दूसरे ओवर में दीपक हुड्डा की गेंद पर मोइजेस हेनरिक्स को कैच थमा बैठे।

मुंबई की पारी का पहला चौका पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर आया जब रोहित ने हेनरिक्स की गेंद को सीमा के पार पहुंचाया। पावरप्ले में यह मुंबई का इकलौता चौका था और टीम शुरूआती छह ओवरों में एक विकेट पर सिर्फ 21 रन ही बना सकी। पावरप्ले में यह उनका दूसरा सबसे कम स्कोर है। पावरप्ले में मुंबई का सबसे कम स्कोर 2015 में पंजाब की टीम के खिलाफ 17 रन पर तीन विकेट है।

Rohit Sharma scaled

सत्र का पहला मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर इशान किशन को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंद की पारी में महज छह रन ही बना सके। रोहित ने आठवें ओवर में फैबियन एलन के खिलाफ लगातार दो चौके लगाकर रन गति तेज की। उन्होंने इस गेंदबाज के अगले ओवर में पारी का पहला छक्का लगाया जिससे 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 49 रन हो गया।

सूर्यकुमार यादव ने इसके बाद अर्शदीप के खिलाफ 11वें ओवर में अपना पहला चौका जड़ा जबकि 13वें ओवर में छक्का जड़ा। इसी ओवर उन्होंने एक रन लेकर रोहित के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी की। रोहित ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर 40 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने बिश्नोई के इस ओवर में एक और आकर्षक चौका जड़ा। बिश्नोई ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर गेल के हाथों कैच कराकर सूर्यकुमार की 33 रन की पारी को खत्म किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img