जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्रीय बजट पेश होने से पहले ट्वीट कर बताया है कि यह बजट कैसा होना चाहिए और किन्हें इससे लाभ मिलना चाहिए। राहुल ने बताया है कि छोटे कारोबारियों की मदद की जाए और रक्षा क्षेत्र में खर्च को बढ़ाया जाए।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘ बजट 2021 में एमएसएमई, किसानों और कामगारों की मदद की जानी चाहिए ताकि रोजगार का सृजन हो सके। लोगों के जीवन बचाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च बढ़ाया जाए। सीमाओं की सुरक्षा के लिए रक्षा खर्च में बढ़ोतरी हो।’
#Budget2021 must:
-Support MSMEs, farmers and workers to generate employment.
-Increase Healthcare expenditure to save lives.
-Increase Defence expenditure to safeguard borders.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 1, 2021
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को 2021-2022 वित्त वर्ष के लिए बजट पेश कर रही हैं। कोरोना महामारी के बाद यह पहला बजट है।

