Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

राहुल का शतक, मुंबई की छठी हार

  • राहुल ने बनाए नाबाद 103 रन, लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया
  • राहुल अपने 100वें मैच में शतक जड़ने वाले आईपीएल के पहले बल्लेबाज बने
  • राहुल ने आईपीएल का तीसरा, मुंबई के खिलाफ अपना दूसरा शतक जड़ा

मुंबई |

वार्ता: कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 103) के शानदार शतक की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल मुकाबले में शनिवार को 18 रन से हराकर लगातार छठी हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया।

लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर बनाया और मुंबई को नौ विकेट पर 181 रन पर थामकर छह मैचों में चौथी जीत हासिल की और दूसरे नंबर पर पहुंच गए। मुंबई की खराब फॉर्म इस मैच में भी बरकरार रही और कप्तान रोहित शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद टीम मुकाबले में खड़ी नहीं हो पाई।

लखनऊ के कप्तान राहुल को प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला। राहुल ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर थर्डमैन पर चौका मारकर अपना शतक पूरा किया। राहुल ने आईपीएल का तीसरा और मुंबई के खिलाफ अपना दूसरा शतक जड़ दिया। राहुल अपने 100वें मैच में शतक जड़ने वाले आईपीएल के पहले बल्लेबाज बने। राहुल ने 60 गेंदों पर नाबाद 103 रन में नौ चौके और पांच छक्के लगाए।

19 13

क्विंटन डी कॉक ने 24, मनीष पांडेय ने 29 गेंदों में 38, दीपक हुड्डा ने 15 रन और मार्कस स्टोयनिस ने 10 रन बनाए। राहुल ने डी कॉक के साथ ओपनिंग साझेदारी में 52 रन जोड़े जबकि मनीष पांडेय के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। राहुल ने स्टोयनिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 रन और हुड्डा के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। डी कॉक, स्टोयनिस, और हुड्डा ने अपनी पारी में एक-एक छक्का मारा।

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच बार के चैंपियन मुंबई ने रोहित को 16 के स्कोर पर गंवाया। रोहित छह रन ही बना सके। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन 17 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 13 गेंदों में 31 रन, सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों में 37,तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में 26 और कीरोन पोलार्ड ने 14 गेंदों में 25 रन बनाए। लखनऊ ने 18 रन से यह मुकाबला जीत लिया।

लखनऊ की तरफ से तेज गेंदबाज आवेश खान ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके जिसमें रोहित का विकेट भी शामिल था। आवेश ने डेवाल्ड ब्रेविस और फेबियन एलेन के विकेट भी झटके। मुंबई इंडियंस ने अपने अब तक के आईपीएल के इतिहास में सबसे शर्मनाक शुरुआत की है। मुंबई इंडियंस अब इस सीजन में लगातार छह मुकाबले हार चुकी है, जो कि 2014 की तुलना में भी खराब रिकॉर्ड है। मुंबई ने 2014 में अपने पहले पांच मुकाबले हारे थे। यह सभी मुकाबले मुंबई ने यूएई में खेले थे। लेकिन इस सीजन में मुंबई के लिए पनघट की डगर अब लगभग नामुमकिन नजर आ रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img