Saturday, June 20, 2026
- Advertisement -

रमजान शुरू, पहले दिन मस्जिदों के बाहर रही भारी सुरक्षा

  • रमजान माह का शुक्रवार को रहा प्रथम रोजा
  • मस्जिदों के बाहर तैनात रहा भारी पुलिस बल

मुख्य संवाददाता |

बागपत/खेकड़ा: पवित्र माह रमजान की शुरुआत हो गई है। बाजारों में जहां इस माह के लिए पहले ही तैयारियां शुरू हो गई थी वहीं मुस्लिम समुदायों ने भी तैयारियां कर ली थी। शुक्रवार को पहला रोजा रखा गया और मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। पहले रोजे व शुक्रवार की नमाज को लेकर मस्जिदों में भारी सुरक्षा व्यवस्था रही।

शुक्रवार को रमजान माह का प्रथम रोजा था। वही रमजान माह का प्रथम शुक्रवार भी था। जिसके चलते भारी संख्या में क्षेत्र की सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने मस्जिदों में जुमे की नमाज अता की। प्रशासन द्वारा जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा के लिए मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

खेकड़ा में एसडीएम अपूर्वा यादव व सीओ प्रीता सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजेदारों से किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, असामाजिक तत्वों पर नजर बनाएं रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर चौकी इंचार्ज मोहम्मद आसिफ मौजूद रहे। उधर, चांदीनगर क्षेत्र में भी रमजान के पहले रोजे पर मस्जिदों में अकीकतमंदों की भीड़ रही। रटौल में लोगों ने जुमे की नमाज अता कर देश में सुख-समृद्धि की दुआ की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img