Saturday, June 20, 2026
- Advertisement -

जनवरी के बाद फरवरी की विकास कार्यों की रैंक में बागपत फिर अव्वल

  • जनवरी माह के विकास कार्यों में प्रदेश में बागपत ने हासिल की थी प्रथम रैंक
  • अब फरवरी माह की रैंक में भी बागपत जनपद ने मारी बाजी, प्रदेश में रहा प्रथम स्थान

मुख्य संवाददाता |

बागपत: जनपद ने विकास कार्यों में एक बार फिर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। फरवरी की रैंक में जनपद ने प्रथम रैंक हासिल की है। इससे पूर्व जनवरी की रैंकिंग में भी जनपद ने प्रथम स्थान हासिल किया था। लगातार दूसरे महीने में प्रथम स्थान पर रहकर जनपद का नया रिकॉर्ड भी बना है।

डीएम राज कमल यादव ने सभी अधिकारियों को बधाई दी और निर्देश दिए कि विकास कार्यों की रैंक लगातार ऊपर ही रहनी चाहिए। कहीं भी ढिलाई न बरती जाए।

बागपत जनपद विकास कार्यों में प्रदेश में अव्वल रहने का रिकॉर्ड लगातार कायम रखे हुए है। पूर्व में बागपत जनपद ने प्रथम रैंक विकास कार्यों में हासिल की थी। पिछले साल भी प्रथम रैंक जनपद की आई थी। उसके बाद यहां की रैंक गिरी थी, लेकिन अधिकारियों ने फिर से यहां कार्य में रूचि ली और रैंक में सुधार किया।

जिसका परिणाम रहा कि जनवरी माह की रैंक में बागपत जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था। उसके बाद अब फरवरी माह की रैंक जारी हुई है। जिसमें जनपद ने प्रथम स्थान रैंक हासिल की है। दूसरे जनपदों को पछाड़कर बागपत ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है। यहां के कार्यों का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

जनता की समस्याओं को भी यहां समय से निस्तारित किया गया। जनपद की लगातार दूसरे महीने प्रथम रैंक आने पर डीएम राज कमल यादव ने सभी अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सभी अधिकारियों की मेहनत का परिणाम है। अधिकारी टीम वर्क करते रहें और जनपद को प्रथम स्थान पर बरकरार रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए।

विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पूर्ण कराए जाएं। विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं लापरवाही हुई तो कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि जनपद को लगातार अव्वल रखने का प्रयास जारी रहेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img